Eksandeshlive Desk
रांची : आज की तेज़ रफ्तार ज़िंदगी में लोग ऐसे हेयर कलर की तलाश करते हैं, जो जल्दी लगे, इस्तेमाल में आसान हो और जेब पर भारी भी न पड़े। इसका सबसे बड़ा कारण है समय की कमी, किसी मीटिंग या पार्टी में अचानक जाना हो, तो सफेद बालों के कारण कॉन्फिडेंस कहीं न कहीं कम हो जाता है। साथ ही, उपभोक्ता गुणवत्ता के साथ-साथ सुविधा और किफायत को भी उतनी ही अहमियत देते हैं। इसी जरूरत को समझते हुए, केविनकेयर का चिक ब्रांड रांची में लेकर आया है अपना नया प्रोडक्ट- चिक क्विक क्रेम हेयर कलर।
इस लॉन्च के साथ चिक ने क्रेम हेयर कलर कैटेगरी में कदम रखा है। यह प्रोडक्ट 10 मिनट की फास्ट एक्शन टेक्नोलॉजी के साथ आता है, जिससे हेयर कलरिंग अब लंबा और झंझट भरा काम नहीं रह गया है। बिजनेस हेड- पर्सनल केयर, श्री रजत नंदा ने कहा कि रांची जैसे बाजारों में उपभोक्ता अब ऐसे प्रोडक्ट्स चाहते हैं, जो भरोसेमंद, आसान और किफायती हों। चिक क्विक क्रेम हेयर कलर इन्हीं जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है।
