Kamesh Thakur
रांची: रांची पुलिस ने अफीम की खेती करने वाले के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत विभिन्न थाना क्षेंत्रों में थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस के सहयोग से सैकड़ो एकड़ में लगे गैरकानूनी तरीके से अफीम की खेती को ट्रैक्टर चलाकर एवं पुलिस बल के जवानों ने नष्ट किया। बुंडू थाना प्रभारी राम कुमार वर्मा के नेतृत्व में सुदूरवर्ती जंगली क्षेत्र में जंगल झाड़ में 16 एकड़ में लगे अफीम की खेती को टैक्टर से नष्ट किया। वही तमाड़ थाना प्रभारी ने 36 एकड़, दशमफॉल थाना प्रभारी ने 09 एकड़, नामकुम थाना प्रभारी ने 44 एकड़ में लगे अफीम की खेती को ट्रैक्टर एवं पुलिसकर्मियों ने नष्ट किया।