11वीं-13वीं जेपीएससी परीक्षा परिणाम में पतंजलि आईएएस एकेडमी के अभ्यर्थियों का शानदार प्रदर्शन

360°

Eksandeshlive Desk

रांची : झारखंड लोक सेवा आयोग द्वारा 11वीं-13वीं जेपीएससी परीक्षा परिणाम में पतंजलि आईएएस एकेडमी के 72 से अधिक अभ्यर्थियों ने सफलता अर्जित कर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। आयोग द्वारा घोषित परीक्षा परिणाम में संस्थान से 41 विद्यार्थियों का चयन प्रशासनिक सेवा में, 9 विद्यार्थी झारखंड पुलिस सेवा में, 12 विद्यार्थी झारखंड कर पदाधिकारी एवं 2-2 विद्यार्थी झारखंड शिक्षा सेवा एवं निबंधन सेवा में तथा 3 विद्यार्थी श्रम अधीक्षक एवं प्रोबेेशन पदाधिकारी के पद पर चयनित हुये हैं। संस्थान के विद्यार्थी तेजस्वी कुमार जयसवाल को 23वां रैंक, बिपिन कुमार भास्कर को 27वां रैंक प्राप्त हुआ है।

मनीष कुमार, इंदल कुमार सिंह ने अपने प्रथम प्रयास में ही यह सफलता प्राप्त किया है, दोनों विद्यार्थी पतंजलि आईएएस एकेडमी के 4 वर्षीय फाउण्डेशन कोर्स का हिस्सा रहे है। संस्थान से 9 लड़कियों ने सफलता प्राप्त की है। कोमल कुमारी, अनिता टूडु प्रशासनिक सेवा के लिए चयनित हुई है। इसके अलावे कमलेश कुमार गुप्ता, के-के- शुक्ला, अभिषेक पासवान, महफूज अहमद, सतीश रजक, उमेश गंझू, सोनल कुमार सिंह, अमित कुजूर, केशव कुमार, साकेत तिवारी, नीरज कुमार, जीवेश कुमार का चयन अन्य पदों के लिए हुआ है। संस्थान के निदेशक डॉ- संजय कुमार तिवारी ने सभी सफल विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी है।

Spread the love