15 अक्टूबर को जेडआरयूसीसी की बैठक में रांची रेल परियोजनाओं पर होगी चर्चा : अरुण जोशी

360°

Eksandeshlive Desk

रांची : दक्षिण-पूर्व रेलवे की क्षेत्रीय रेल उपयोगकर्ता परामर्शदात्री समिति (जेडआरयूसीसी) की बैठक आगामी 15 अक्टूबर को कोलकाता में आयोजित की जाएगी। यह जानकारी समिति के सदस्य अरुण जोशी ने रविवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी। अरुण जोशी ने बताया कि बैठक में रांची, चक्रधरपुर और आद्रा रेल मंडल के अंतर्गत नई रेल सेवाओं की शुरुआत, इंफ्रास्ट्रक्चर विकास, यात्री सुविधाओं के विस्तार और लंबित परियोजनाओं की प्रगति जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की जाएगी।

रांची और चक्रधरपुर रेल मंडलों के विकास की गति और तेज़ होने की संभावना : अरुण जोशी ने कहा कि बैठक में केंद्रीय मंत्री, लोकसभा एवं राज्यसभा सांसदों के अलावा समिति के सभी सदस्य शामिल होंगे। इस महत्वपूर्ण बैठक से रांची और चक्रधरपुर रेल मंडलों के विकास की गति और तेज़ होने की संभावना है। अरुण जोशी ने बताया कि वे बैठक में सक्रिय रूप से भाग लेकर रांची और चक्रधरपुर रेल मंडलों के हित में नई ट्रेनों की शुरुआत, स्टेशनों के आधुनिकीकरण और आवश्यक परियोजनाओं को स्वीकृति दिलाने के लिए ठोस पहल करेंगे। रेल यात्रियों को बेहतर सुविधा मुहैया कराना तथा राज्य में रेल संपर्क को और सशक्त बनाना उनका लक्ष्य है।

Spread the love