Eksandeshlive Desk
चतरा : प्रतापपुर थाना पुलिस ने बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए प्रतिबंधित नक्सली संगठन टीएसपीसी के सेकेंड सुप्रीमो सह हार्डकोर इनामी नक्सली रविन्द्र गंझू उर्फ आक्रमण गंझू को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। सूत्रों के अनुसार, कोयलांचल के चर्चित टेरर फंडिंग समेत दर्जनों दुर्दांत मामलों में एनआईए व चतरा समेत झारखंड, बिहार, बंगाल व ओडिशा राज्य की विभिन्न थानों की पुलिस को आक्रमण गंझाू की लंबे समय से तलाश थी।
बताया जाता है कि लोग दुर्दांत आक्रमण के नाम से खौफ खाते थे। आक्रमण पर 5 राज्यों में 60 से ज्यादा हमलों में शामिल होने का आरोप है। गिरफ्तारी की खबर के बाद लोगों ने ली राहत की सांस ली है। जानकारी के अनुसार, सुप्रीमो ब्रजेश गंझू के बाद आक्रमण ही संगठन का जिम्मा संभालता था। वह एके–47 जैसे अत्याधुनिक हथियार लेकर घूमता था। आक्रमण की गिरफ्तारी से संगठन को लगा बड़ा झटका है। जानकारी के अनुसार आक्रमण की गिरफ्तारी से कई राज खुल सकते हैं। पुलिस गुप्त स्थान पर रखकर आक्रमण से पूछताछ कर रही है।