16 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ दो गिरफ्तार

360° Crime Ek Sandesh Live

Kamesh Desk

रांची: सुखदेव नगर थाना की पुलिस ने ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री के आरोप में दो युवकों को गिफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुुक्तों में सिती राम उर्फ बौना और अभिषेक कुमार यादव उर्फ गोलु यादव शामिल है। इनके पास से पुलिस ने 16 पुड़िया ब्राउन शुगर लगभग 1.90 ग्राम बरामद किया है।
वरीय पुलिस अधीक्षक चन्दन कुमार सिन्हा को गुप्त सूचना मिली कि किशोरगंज रोड़ नबंर-05 में नशीले पदार्थो की खरीद बिक्री हो रही है। उक्त सूचना के आलोक मे कोतवाली डीएसपी प्रकाश सोय के नेतृत्व में एक छापामारी टीम का गठन किया गया। गठित टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए किशोरगंज रोड़ नबंर 05 के पास पुलिस पहुंची। पुलिस बल को देखकर दो युवक भागने का प्रयास किया। जिसे पुलिस बल ने खदेड़कर पकड़ा।
पकड़े गये दोनों युवको के पास ने पुलिस ने 16पुडिया ब्राउन शुगर,एक मोबाइल, एक यामाहा एमटी मोटरसाइकिल बरामद किया है। गिरफ्तार दोनों अभियुक्त सिती राम उर्फ बौना और अभिषेक कुमार यादव उर्फ गोलु यादव ने स्वीकार किया कि नशीला पदार्थ ब्राउन शुगर है।
अभियुक्त सिती राम को सुखदेवनगर थाने की पुलिस ने कुछ महिने पहले ही ब्राउन शुगर बेचने के आरोपी में जेल भेजा था। जेल से 15 दिन पहले ही जेल से छुटकर सिती राम बाहर आता है। और फिर से ब्राउन शुगर की खरीद-ब्रिकी करने में लग गया। पुलिस ने दोनों अभियुक्तो को न्यायिक हिरासत में जेल भेजा।