19वीं कैडेट नेशनल फेंसिंग चैंपियनशिप के लिए झारखंड की टीम उत्तराखंड रवाना

Sports

Eksandeshlive Desk

धनबाद : उत्तराखंड के रुद्रपुर में उत्तराखंड फेंसिंग एसोसिएशन की ओर से आयोजित 19वीं कैडेट नेशनल फेंसिंग चैंपियनशिप के लिए झारखंड की 22 सदस्यीय टीम सोमवार को धनबाद से रुद्रपुर, उत्तराखंड के लिए रवाना हुई, जहां 8 जनवरी से 12 जनवरी तक आयोजित प्रतियोगिता में शामिल होगी।

झारखंड टीम को धनबाद स्टेशन से राज्य संघ के महासचिव जय कुमार सिन्हा एवं संघ के संयुक्त सचिव अनिल बास्फोरे ने शुभकामनाएं देकर रवाना किया। उन्होंने कहा कि सभी खिलाडि़यों ने बेहतरीन प्रदर्शन कर टीम में जगह बनाई है। राज्य संघ के अध्यक्ष अर्चित आनंद ने खिलाडि़यों को अनुशासन और खेलभावना से खेलने को कहा। उन्होंने खिलाड़ियों से ठंड से बचने के लिए भी कहा।

राज्य संघ के चेयरमैन राजीव कुमार बिट्टू एवं कार्यकारी अध्यक्ष संजेश मोहन ठाकुर, उपाध्यक्ष कुलवंत सिंह ने भी शुभकामनाएं देते हुए कहा कि झारखंड टीम में 12 बालक और 11 बालिका शामिल हैं और सभी प्रतिभाशाली हैं। रांची के 13, रामगढ़ के 9 और हजारीबाग से 1 खिलाड़ी टीम में शामिल है। रामगढ़ जिले से ही टीम के कोच जिया आनंद और मैनेजर सुमित पासवान होंगे। शुभकामनाएं देने वालों में उपाध्यक्ष आलोक गुप्ता, आशुतोष जी, कोषाध्यक्ष करमबीर उरांव, संयुक्त सचिव राकेश कुमार मिश्रा, रामाशीष सिंह, रवि रंजन मुख्य रूप से शामिल हैं।

फेंसिंग के विभिन्न इवेंट में चयनित खिलाड़ी : फॉयल में मिहिर मुंडा, उमाशंकर कुमार, सुशील कुमार, ईपी मे शुभम गाड़ी, अभिराज तिर्की, शौर्यराज कुमार, ऋषिराज, सायबर में आयुष मुंडा, आदित्य राज, कृष पासवान, अमर उरांव, महिला इप्पी में शुक्ला मेहता, माही कुमारी, नंदनी सोरेन, खुशी कुमारी, फॉइल में प्रगति गौतम, सिम्मी कश्यप, दिव्या कुमारी, बंदना उरांव, साइबर में पूजा कुजूर, खुशबू कुमारी, सोनिया हांसदा शामिल हैं।

Spread the love