Kamesh Thakur
रांची: नगड़ी थाना की पुलिस ने अवैध रूप से गांजा की खरीद-ब्रिकी करने के आरोप में एक व्यक्ति को नारो नगड़ी बाजार से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्त बिहार का रहने वाला है। वह वर्तमान में रातू के कटहल मोड़ के पास का रहने वाले है
ग्रामीण एसपी प्रवीण पुष्कर ने सोमवार को प्रेस वार्ता कर बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि नगड़ी के नारो बाजार में नशा के खरीद-ब्रिकी की जा रही है। इस सूचना के आधार पर डीएसपी (मुख्यालय) द्वितीय के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए कोयल रेस्टुरेंट के अपोजिट एसबीआई एटीएम राँची गुमला मुख्य मार्ग के पास चेकिंग लगाया गया। चेकिंग के दौरान चंदन कुमार सिंह को 2.4 किलो गांजा के साथ गिरफ्तार किया गया।
पूछताछ केक्रम में आरोपी ने बताया कि उड़िसा राउरकेला का रहने वाला आशिष नाम के व्यक्ति के द्वारा रांची में लाकर गांजा का सप्लाई किया जाता हैं। रॉची के विभिन्न ईलाकों में बेचने का काम करते हैं।