अशोक वर्मा
मोतिहारी: ब्रह्मकुमारी के अंतरराष्ट्रीय मुख्यालय माउंट आबू द्वारा संस्था की अंतरराष्ट्रीय हेड रही राजयोगिनी दादी प्रकाशमणि जी के 18वीं पुण्य स्मृति दिवस पर देशभर में होने वाले साप्ताहिक रक्तदान अभियान अंतर्गत 22 अगस्त को नगर के हेनरी बाजार बनिया पट्टी सेवा केंद्र द्वारा रेड क्रॉस भवन में बृहद पैमाने पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया जायेगा। उक्त शिविर में संस्था से जुड़े हुए भाई बहनों के अलावा अन्य अतिथि गण और जिज्ञासुओं द्वारा स्वेच्छा से रक्तदान किया जाएगा। उक्त अवसर पर मुजफ्फरपुर जोन से भी भाई बहन उपस्थित होंगे। गौर तलब है कि रक्तदान शिविर एक सप्ताह तक देश के सभी सेवा केंद्रो द्वारा आयोजित होगा। संस्था के पास 60,000 समर्पित भाई बहने हैं एवं 15 लाख से अधिक इसके रेगुलर स्टूडेंट है। नियमानुकूल 65 साल से नीचे के उम्र के भाई-बहन रक्तदान शिविर में भाग लेंगे । संस्था का मानना है कि भारी संख्या में भाई-बहन रक्तदान करेंगे जो देश के लिए अपने आप में रिकॉर्ड होगा एवं ग्रिनिज वर्ल्ड बुक में संस्था का नाम आएगा। मोतिहारी सेवा केंद्र प्रभारी बीके विभा ने कहा कि केंद्र के सभी भाई-बहन रक्तदान करने के लिए उत्साही है और उनके अंदर मानवीय कार्य के प्रति विशेष रूची दिख रही है। मीडिया विग के उत्तर बिहार प्रभारी बीके अशोक वर्मा ने बताया कि संस्था अध्यात्म एवं ईश्वरीय पढ़ाई के साथ साथ सामाजिक सरोकार के प्रति विशेष संवेदनशील है। संस्था के बीस प्रभागों द्वारा आध्यात्मिक सशक्तिकरण का कार्य किया जा रहा है ।संस्था का एक मेडिकल विंग भी है जिनके अंतरराष्ट्रीय हेड सिवान के डॉक्टर बीके बनारसी साह है और भारत सरकार के परामर्श अनुसार उन्होंने दादी प्रकाश मणि के पुण्यतिथि पर यह कार्यक्रम लिया है। एक अभियान के तहत 22 तारीख को मोतिहारी के रेड क्रॉस में रक्तदान कार्यक्रम होगा।
