sunil Verma
रांची: केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ के संसदीय कार्यालय में प्रेस वार्ता के दौरान कहा कि रांची लोकसभा क्षेत्र में भी रेल विकास के क्षेत्र में क्रांतिकारी कार्य हुए हैं। 4224 करोड़ से अधिक के योजनाओं की रांची लोकसभा को मिली सौगात मिली है। खलारी से लेकर ईचागढ़ तक रांची का लोकसभा क्षेत्र है, जिसमें रांची, हटिया के अलावे मुरी, सिल्ली, चांडिल, राय, मैकलुस्कीगंज, झिमड़ी, गंगाघाट, टाटीसिलवे, नामकुम, पिस्का, बालशृंग जैसे दो दर्जन से अधिक रेलवे स्टेशन शामिल हैं। इन सभी रेलवे स्टेशनों का समुचित विकास का कार्य चल रहा है। रांची लोकसभा क्षेत्र चार रेल मंडल में बंटा हुआ है। रांची रेल मंडल, चक्रधरपुर रेल मंडल, आद्रा रेल मंडल और धनबाद रेल मंडल। इन चारों ही रेल मंडल में व्यापक स्तर पर कार्य हो रहे हैं। वर्तमान समय में रांची लोकसभा क्षेत्र में 4224 करोड रुपए से अधिक की लागत से विकास योजनाएं चल रही हैं। जिनमें कई योजनाएं पूर्ण हो चुकी हैं। सबसे बड़ी बात कि इन सबकी स्वीकृति विगत 3 वर्षों में मिली है। क्षेत्र में बड़ी समस्या रेलवे अंडरपास, ओवरब्रिज, सबवे जैसे महत्वपूर्ण आवश्यक निर्माण पर होती थी। वर्तमान समय में 732 करोड रुपए की लागत से रांची में ओवरब्रिज, अंडरपास और सबवे जैसे इंफ्रास्ट्रक्चर का निर्माण हो रहा है। 16 पूर्ण हो चुके हैं और 16 पर काम चल रहा है। इसके अलावा नामकुम, टाटीसिलवे और चांडिल में गुड्स शेड के अपग्रेडेशन का भी काम चल रहा है। यह लगभग 54 करोड रुपए की लागत का है। इससे यहां माल वाहक ट्रेनों की आवाजाही बढ़ेगी और रोजगार के भी अवसर बढ़ेंगे। कोडरमा रांची रेलवे लाइन के दोहरीकरण का कार्य लगभग पूर्ण हो चुका है। यह 234 करोड रुपए की लागत से हुआ है।इसके अलावा राय मैक्लुस्कीगंज क्षेत्र में थर्ड लाइन का निर्माण कार्य भी प्रक्रियाधीन है। 291 किलोमीटर लंबे इस रेलवे लाइन में रांची लोकसभा क्षेत्र का यह क्षेत्र भी पड़ता है। लगभग 356 करोड रुपए की लागत से यह कार्य होना है। चांडिल से अनार रेलवे लाइन का निर्माण भी प्रक्रियाधीन है, जो 1932 करोड रुपए की लागत से स्वीकृत हुआ है। इसके निर्माण से इस क्षेत्र में रेलवे के विकास को और भी गति मिलेगी। झारखंड में संभवत: पहली बार हो रहा है, जब ठऌ के साथ मिलकर रेलवे लेवल क्रॉसिंग का निर्माण कर रहा है। 120 करोड रुपए की लागत से स्वीकृत हुआ है, जो ईचागढ़ और रांची को जोड़ने वाला है। इसके अलावा रांची में बहुत प्रतिक्षित चुटिया में दो आरओबी और प्रोजेक्ट भवन के समीप एक आरओबी का निर्माण होना है। यह पूरी तरह से राज्य सरकार के स्तर पर लंबित पड़ा हुआ है और रेलवे ने हर तरफ से इसके स्वीकृति प्रदान कर दी है। राज्य सरकार की पहल के बाद ही इस पर काम आरंभ होगा। मैक्लुस्कीगंज में फुट ओवर ब्रिज का निर्माण, खलारी और राय जैसे स्टेशन पर शौचालय का निर्माण, स्वच्छ पेयजल की सुविधा, नए प्लेटफार्म का निर्माण, वेटिंग हॉल का निर्माण, सबवे का निर्माण। ऐसे कई छोटे-छोटे कार्य हो रहे हैं, जिससे बड़ी प्रगति देखने को मिलेगी। यह कार्य लगभग 14 करोड रुपए की लागत से हो रहे हैं। ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र में 200 करोड रुपए से ऊपर के विकास कार्य रेलवे के क्षेत्र में किया जा रहे हैं। इसके सहित अन्य क्षेत्रों में कार्य प्रगतिशील है ।
