Reporting by Ranjan
बड़कागांव : थाना अंतर्गत सूर्यमंदिर के पास से बड़कागांव थाना प्रभारी कृष्ण कुमार गुप्ता ने अपने सशस्त्र पुलिस बल के साथ शुक्रवार देर रात को छापामारी कर दो लोगों के पास से 18 बोतल नकली शराब बरामद किया । इसमें संलिप्त गोंदलपुरा गांव के दो युवा गुलशन कुमार (20) ,रोशन कुमार (19) को कार्रवाई के पश्चात हजारीबाग जेल भेज दिया गया है । मामले में बड़कागांव थाना में कांड संख्या- 17/26, धारा- 274/275/349 BNS एवं 47 (ए) उत्पाद अधिनियम दर्ज किया गया। मामले को लेकर थाना प्रभारी कृष्ण कुमार गुप्ता ने बताया कि नशा के विरुद्ध निरंतर कार्रवाई जारी रहेगी। बताया जा रहा है कि दोनों आरोपी पिछले कई दिनों से अवैध नकली शराब कारोबार कर रहे थे l
