Kamesh Thakur
रांची: रांची पुलिस ने तमाड़, बुंडू, सोनाहातु, राहे, नामकुम एवं दशमफाल एवं अन्य थाना क्षेत्र में अवैध रूप से किए जा रहे अफीम की खेती को ट्रैक्टर तथा ग्रास कटर मशीन चलाकर नष्ट किया गया।
एसएसपी चन्दन कुमार सिन्हा के निर्देश पर ग्रामीण एसपी सुमित कुमार अग्रवाल के निर्देशन में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बुंडू के नेतृत्व में तमाड़, बुंडू, सोनाहातु, राहे, नामकुम, अनगड़ा एवं दशमफॉल एवं ग्रामीण क्षेत्र के अन्य थाना प्रभारी के द्वारा सुदूरवर्ती ग्रामीण व जंगली क्षेत्र में लगभग 81 एकड़ लगे अफीम को ट्रैक्टर, ग्रास कटर मशीन एवं पुलिस बल के द्वारा नष्ट किया गया।
