भाजपा विधायकों ने किया सदन से वॉक आउट,स्पीकर पर लगाया पक्षपातता का आरोप

360° Ek Sandesh Live Politics

Kamesh Thakur

रांची: झारखंड विधानसभा बजट सत्र के सातवे दिन बुधवार को द्वितीय पाली में बजट पर चर्चा के दौरान काफी गहमा गहमी रहा। भाजपा विधायक नीरा यादव और कल्पना सोरेन के बीच नोक-झोक हो गई। नीरा यादव ने बजट भाषण के विपक्ष में बोलते हुए कहा कि केन्द्र सरकार से एक लाख छतीस हजार करोड़ बकाया रूपये की मांग कर सीधी-साधी जनता को गुमराह कर रही है। उन्होंने कहा कि अध्यक्ष महोदय सही बात बोलुंगी तो सता पक्ष के सदस्यों को मिर्ची लगेंगा। इस बात के बाद कल्पना सोरेन ने बीच में टोकते हुए कहा कि हेमंत सोरेन का जेल में क्यों डाला गया, ये बताये।
नीरा यादव ने कहा कि हमलोग हाथी उड़ाने पर हौसला रखते है। लकिन आपलोग एक चिड़िया भी नही उड़ा पर रहे है। इस पर कल्पना सोरेन ने कहा कि आपलोग अपने गिरेबां में झांक कर देखिए, पांच साल में काम किया होता तो ये काम नही करने होते।
नीरा यादव ने कहा कि सत पक्ष के लोग झारखंड की जनता की दिग्भ्रमित कर रहे है। केन्द्र अनाज नही देता तो लोग भूखे मर जाते। गुरूजी के्रडिट कार्ड पर गुरूजी के नाम को बेचा जा रहा है। फॉम भरवाया पर प्रकिया आगे नही बढ़ी। युवा को न तो नौकरी मिली न बेरोजगार भता दिया। न ही सीएम ने संयास लिया। कमल क्लब को बंद कर दिया, कमल फूल से इन्हे नफरत है।
नीरा यादव को स्पीकर द्वारा समय नही देने के कारण भाजपा विधायकों ने अपराहन 3.07 बजे सदन से वॉक आउट किया। इस पर कल्पना सोरेने ने कहा कि मैडम हमारी बातों को सुनकर जाइए, नही तो जनता सोचगी कि ये लोग सुनना नही चाहते है।