हजारीबाग टाउन रेलवे स्टेशन पर विशेष जांच अभियान, नियम उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई

360° Crime Ek Sandesh Live

Eksandesh Desk

हजारीबाग: सोमवार को हजारीबाग टाउन रेलवे स्टेशन पर एक विशेष चेकिंग अभियान और कैम्प कोर्ट का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का नेतृत्व रेलवे न्यायिक दंडाधिकारी, डाल्टनगंज, प्रज्ञेश निगम द्वारा किया गया। इस दौरान महिला डिब्बों में अनधिकृत यात्रा करने वाले, प्लेटफॉर्म पर अनुशासनहीनता फैलाने वाले और स्टेशन परिसर के ‘नो पार्किंग’ क्षेत्र में मोटरसाइकिल खड़ी करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की गई। पकड़े गए सभी आरोपियों को मौके पर ही न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां न्यायालय ने उन्हें आर्थिक दंड से दंडित किया। विशेष अभियान में रेलवे सुरक्षा बल ने अहम भूमिका निभाई। निरीक्षक प्रभारी यू. एस. ओझा के नेतृत्व में सहायक उप निरीक्षक सुधीर कुमार सिंह, चंद्र भान पांडेय, प्रधान आरक्षी राज कुमार साव, दीपक यादव सहित कई आरक्षियों ने मिलकर स्टेशन पर चेकिंग अभियान को सफलतापूर्वक अंजाम दिया। कार्यक्रम के दौरान माननीय न्यायिक दंडाधिकारी ने यात्रियों से अपील करते हुए कहा कि रेलवे नियमों का पालन करना प्रत्येक यात्री का कर्तव्य है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि रेलवे परिसर में अनुशासनहीनता और नियम उल्लंघन के विरुद्ध भविष्य में भी इस प्रकार की औचक कार्रवाई की जाएगी।

रेल प्रशासन ने यात्रियों से सहयोग की अपेक्षा करते हुए कहा कि सुरक्षित, स्वच्छ और अनुशासित वातावरण बनाए रखने के लिए सभी को नियमों का पालन करना आवश्यक है। आज का अभियान यात्रियों के बीच एक स्पष्ट संदेश छोड़ा गया है कि नियम तोड़ने पर कठोर कार्रवाई सुनिश्चित है।

Spread the love