दो रिजनल कमिटी मेम्बर सहित 197 नक्सली हुुये गिरफ्तार,10 ने आत्मसर्मण
छह माह में नक्सलियों से कुल 113 हथियार हुये बरामद
Kamesh Thakur
रांची: झारखण्ड पुलिस के नेतृत्व में नक्सलियों के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान से नक्सलियों का झारखण्ड से अब पांव उखड़ चुके है। पुलिस ने आतंकवाद, नक्सलवाद और साइबर क्राइम पर शिकंजा कस रही है। इसमें झारखंड पुलिस को महत्वपूर्ण सफलताएं भी मिली हैं।
आईजी अभियान/पुलिस प्रवक्ता माइकल राज एस ने वर्ष 2025 जनवरी से जून (छह माह) की उपलब्धि की जानकारी देते हुए शुक्रवार को पुलिस मुख्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में बताया कि अपराध के खिलाफ चलाए गए अभियान में बताया कि जनवरी माह से जून 2025 तक छह माह में पुलिस-नक्सली मुठभेड़ में एक करोड़ इनामी विवेक उर्फ प्रयाग मांझी (सीसीएम,एमएओ) सहित 17 नक्सली मारे गये। वही पुलिस ने नक्सलियों के द्वारा पुलिस से लुटा गया 113 हथियार, इसके अलावा 8591 गोली बरामद किये गये।
गिरफ्तार किये गये नक्सली
झारखण्ड़ पुलिस ने छह माह-जून 2025 तक कुल 197 नक्सलियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार किये नक्सलियों में रिजनल कमिटी मेम्बर-02, जोनल कमान्डर-01, सब जोनल कमान्डर-01 एवं एरिया कमान्डर-07 शामिल हैं। आक्रमण गंझू उर्फ रविन्द्र गंझु 15 लाख इनामी, रणविजय महतो 15 लाख इनामी, कुन्दन खेरवार उर्फ सुधीर सिंह 10 लाख का ईनामी सहित कई नक्सलियों को गिरफ्तार किया गया। आईजी अभियान ने बताया कि आत्मसर्पण से प्रभावित होकर 10 नक्सलियों ने पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण किये हैं। जिसमें मुख्य रूप से आनन्द सिंह उर्फ कल्तु सिंह उर्फ भगवान शामिल है,
साईबर अपराध पर कसी नकेल
आइजी अभियान ने बताया कि वर्ष-2025 में माह जून तक साईबर अपराध से संबंधित कुल 620 कांड प्रतिवेदित हुए हैं। इन कांडों में कुल 767 अपराधियों को गिरफ्तार करते हुये कुल नगद चौवन लाख पैंतीस हजार आठ सौ रूपये (54,35,800),1664 सिम कार्ड, 1283 मोबाईल फोन, 135 एटीएम कार्ड, 20 दुपहिया वाहन, 08 चारपहिया वाहन, 19 लैपटॉप, 37 बैंक पासबुक, 24 बैंक चेकबुक, 03 स्वाईप मशीन एवं 01 राउटर बरामद कर जब्त किये गये।
उन्होने ने कहा कि वर्ष-2025 में माह जून तक साईबर अपराध की रोकथाम हेतु प्रतिबिंब ऐप का सार्थक प्रयोग करते हुए राज्य के विभिन्न जिलों में कुल 83 कांड प्रतिवेदित हुए। इन कांडों में कुल-474 अपराधियों को गिरफ्तार करते हुये कुल 769 सिम कार्ड, 634 मोबाईल फोन बरामद कर जब्त किये गये।
इसके अलावा बोकारो जिला अंतर्गत साईबर थाना द्वारा स्टॉक मार्केट में ट्रेडिंग करने एवं ज्यादा लाभदिलवाने का प्रलोभन देकर 14,73,000/- रुपए ठगी करने का कांड को उद्भेदन करते हुए 03 अभियुक्तों को 14,33,080/- रुपए, पैसे गिनने की मशीन एलसीडी डिसप्ले के साथ, फर्जी स्टॉक मार्केटिंग में लगे लड़के, लड़कियों का डेली हाजरी रजिस्टर, विभन्न बैंको के 17 एटीएम कार्ड, 03 मोबाईल फोन आदि की बरामदगी के साथ गिरफ्तार किया गया।
नशा कारोबारियों के खिलाफ कार्रवाई
आईजी अभियान ने बताया जनवरी से मई 2025 तक नशा कारोबारियों के खिलाफ कुल-389 मामले दर्ज किये गये। जिसमे 393 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है तथा 553.856 किलोग्राम गांजा (अनुमानित कीमत-2.76 करोड़), 66.566 कि0ग्रा0 अफीम (अनुमानित कीमत-3.32 करोड), 2.49 कि०ग्रा० ब्राउन शुगर (अनुमानित कीमत-24.90 लाख), 9950.94 कि०ग्रा० डोडा (अनुमानित कीमत 14.92 करोड़), नशे के लिए प्रयुक्त किए जाने वाले 7925 पीस टैबलेट (अनुमानित कीमत-31.70 लाख), उक्त सभी का कुल अनुमानित मुल्य-20.44 करोड़ रूपया लगभग। इसके अलावे नशे में प्रयोग होने वाले 2301 बोतल सिरप एवं 1100 पीस इंजेक्शन भी बरामद किया गया।
संगठित अपराधी गैंग के विरूद्ध अळर की कार्रवाई
आईजी अभियान ने बताया कि झारखण्ड पुलिस ने संगठित अपराध पर अंकुश लगाने में महत्वपुण भूमिका निभाई है। जनवरी से जून तक झारखण्ड में संगठित अपराध से संबंधित 4 मामले दर्ज किये गये। जिसमें कुल 12 संगठित गिरोह के अपराधकर्मियों की गिरफ्तारी हुई। इनके पास से 4 हथियार,21 गोलिया,23 मोबाइल फोन,और एक चारपहिया वाहन बरामद हुए।
सीसीए का प्रस्ताव:
उन्होने बताया कि जनवरी से जून तक राज्य के सभी जिलों से 119 सीसीए का प्रस्ताव अपराधियों के विरूद्ध समर्पित किया गया।
सराहनीय सेवा एवं जन शिकायत निवारण
झारखण्ड पुलिस द्वारा किए गये सराहनीय कार्य के लिए गणतंत्र दिवस-2025 के अवसर पर केंद्रीय गृह मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा झारखण्ड पुलिस के कुल 12 पुलिस पदाधिकारी,कर्मियों को सराहनीय सेवा के लिए सम्मानित किया गया।