Eksandeshlive Desk
सरायकेला- खरसावां : झारखंड ऑफिसर टीचर्स एंप्लॉय फेडरेशन प्रांतीय कमिटी के निर्देशानुसार तीसरे चरण के आंदोलन के तहत राज्य में सत्तारूढ़ दल के विधायकों को मांग पत्र समर्पित कर उनसे कर्मचारियों के समर्थन में सहमति पत्र राज्य सरकार के नाम प्राप्त करने के लिए रविवार को ईचागढ़ विधानसभा की विधायक सविता महतो के उलियान कदमा स्थित आवासीय कार्यालय में झारोटेफ सरायकेला खरसावां जिला कमिटी के सचिव जवाहर लाल महतो एवं जिला कोषाध्यक्ष हरे कृष्णा महतो के नेतृत्व में तीन सूत्रीय मांगों (1. अन्य कर्मचारियों की भांती शिक्षकों को MACP का लाभ देना 2. राज्य के कर्मचारियों की सेवानिवृत्ति की उम्र 62 वर्ष करने, केंद्र सरकार की भांति राज्य सरकार के कर्मचारियों को भी शिशु शिक्षण भत्ता का लाभ देने) संबंधी मांग पत्र विधायक को सौपा गया। यह जानकारी JHAROTEF सरायकेला-खरसावां जिला सचिव जवाहर लाल महतो की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी गई।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रांतीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष अमित कुमार महतो प्रांतीय उपाध्यक्ष ब्रजमोहन यादव ने मांगों के संबंध में विधायक जी को विस्तृत रूप से जानकारी देते हुए जल्द से जल्द मांगों के समर्थन में माननीय मुख्यमंत्री एवं मुख्य सचिव झारखंड सरकार को पत्राचार करने के लिए आग्रह किया गया। इस पर विधायक ने कहा कि हमारी सरकार सदैव कर्मचारियों एवं आमजनों के हितों के लिए काम करती आई है। मैं आप सभी की मांगों के समर्थन में हूं। संगठन की मांगों को सरकार के समक्ष अवश्य रखूंगी। कार्यक्रम में प्रांतीय महिला प्रकोष्ठ उपाध्यक्ष मंजूषा महतो, जिला महिला प्रकोष्ठ अध्यक्षा पार्वती हेस्सा, जिला उपाध्यक्ष कल्याण राय एवं बलराम टुडू, जिला सोशल मीडिया प्रभारी राकेश कुमार, संयुक्त सचिव मनमोहन कुमार, कुकरू प्रखंड अध्यक्ष गणेश पांडे, प्रखंड सचिव संजीव बनर्जी, नीमडीह प्रखंड अध्यक्ष सुशील कुमार महतो, प्रखंड सचिव बलराम सरदार, ईचागढ़ प्रखंड अध्यक्ष सुमन हालदार, गम्हरिया प्रखंड अध्यक्ष मुकेश कुमार गुप्ता, राज्य प्रतिनिधि देवेंद्र नाथ माझी, कामदेव महतो, लंबोदर महतो, सक्रिय सदस्य नरेंद्र नाथ महतो शशिकांत कुमार गुप्ता अनिल कुमार सिंह, बाबूराम माहली, संदीप कुमार, परमेश्वर सरदार, दल गोविंद नायक, नवीन कुमार मांझी, भवतारण महतो, श्रवण कुमार सिंहा, आनंद मांझी, रतन लाल मांझी, घासीराम मार्डी, सुपाय राम मांडी, फागुनाथ मांडी, सिमल किस्कू, घनीराम हांसदा, भूतनाथ मांडी, रविन्द्र नाथ मुर्मू, सुरेश बास्के, रुईदास मुंडा, तारसटुडू, मनोज बेसरा आदि उपस्थिति थे।