रांची उपायुक्त ने वज्रपात जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

360°

Eksandeshlive Desk

रांची : उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी मंजुनाथ भजन्त्री ने 18 अगस्त को रांची समाहरणालय परिसर से केंद्रीय गृह मंत्रालय की पहल पर शुरू किए गए Mitigation Project for Lightning Safety (MPLS) Awareness Programme के तहत जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान अपर समाहर्ता रामनारायण सिंह एवं संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे। इस कार्यक्रम का उद्देश्य वज्रपात से होने वाली जनहानि और क्षति को कम करने के लिए जनजागरूकता फैलाना है। M/S Global Media के सहयोग से संचालित इस जागरूकता रथ के माध्यम से रांची जिले के चार प्रखंडों रातु, नामकुम, ओरमांझी, और सोनाहातु में 14 दिनों तक (18 अगस्त से 3 सितंबर तक, अवकाश को छोड़कर) जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान के तहत प्रत्येक प्रखंड में चार-चार स्थल चिन्हित किए गए हैं, जो स्कूलों, संस्थानों, बाजारों, स्वास्थ्य केंद्रों, और पंचायतों जैसे सार्वजनिक स्थानों पर आधारित हैं। इन स्थलों का में अधिक से अधिक लोग इस कार्यक्रम से लाभान्वित हो सकेंगे।

उपायुक्त मंजुनाथ भजन्त्री ने कहा, “वज्रपात एक प्राकृतिक आपदा है, जिससे हर साल कई लोग प्रभावित होते हैं। इस जागरूकता अभियान के माध्यम से हमारा लक्ष्य लोगों को वज्रपात से बचाव के उपायों, जैसे सुरक्षित स्थानों पर शरण लेना, बिजली के उपकरणों से दूरी बनाए रखना, और अन्य सुरक्षा सावधानियों के बारे में जागरूक करना है। यह अभियान ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में प्रभावी होगा।” 18 अगस्त से 3 सितंबर 2025 तक (अवकाश को छोड़कर)। चयनित प्रखंड- रातु, नामकुम, ओरमांझी, और सोनाहातु में प्रत्येक प्रखंड में चार स्थल, जैसे स्कूल, संस्थान, बाजार, स्वास्थ्य केंद्र, और पंचायत में जन जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। इस जागरूकता अभियान का उद्देश्य वज्रपात से बचाव के लिए जनजागरूकता बढ़ाना और सुरक्षा उपायों की जानकारी प्रदान कराना है। सहयोगी संस्था M/S Global Media, गृह मंत्रालय, भारत सरकार के सहयोग से यह जागरूकता रथ विभिन्न चिन्हित स्थानों पर जाकर लोगों को वज्रपात से बचाव के उपायों, जैसे खुले मैदान में न रहना, पेड़ों के नीचे शरण न लेना, और बिजली के उपकरणों से दूर रहना, के बारे में जानकारी देगा। साथ ही, स्थानीय समुदायों को प्राकृतिक आपदा से निपटने के लिए प्रशिक्षित करने पर भी ध्यान केंद्रित कराएगी। जिला प्रशासन इस अभियान को सफल बनाने के लिए सभी संबंधित विभागों और स्थानीय निकायों के साथ मिलकर कार्य कर रहा है। उपायुक्त ने सभी जिला वासियों से इस अभियान में सक्रिय भागीदारी करने और वज्रपात से बचाव के उपायों को अपनाने की अपील की है। आम जनता से अनुरोध है कि वे Google Play Store या iOS App Store से ‘सचेत’ और ‘दामिनी’ ऐप डाउनलोड करें ताकि समय पर प्राप्त चेतावनियों के माध्यम से वज्रपात से होने वाले खतरों से बचा जा सके। इस पहल से राज्य में जानमाल की हानि को न्यूनतम करने में सहायता मिलेगी।

Spread the love