विद्यालय में भ्रष्टाचार का खेल: संयोजिका ने लगाया घोटाले का आरोप

360° Crime Ek Sandesh Live

Eksandeshlive Desk

बरकट्ठा/हजारीबाग: राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय बरकंनगांगों में गड़बड़ी को लेकर संयोजिका, सदस्य एवं ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है। प्राइवेट स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को साइकिल दिए जाने का मामला तुल पकड़ने लगा है। ग्रामीणों एवं अभिभावकों ने कहा कि विद्यालय भ्रष्टाचार व अशिक्षा का केन्द्र बन चुका है। संयोजिका ललीता देवी ने प्रबंधन समिति के अध्यक्ष बंधु महतो पर मिड डे मील में घोटाला और प्रभारी प्रधानाध्यापक दिनेश कुमार सिन्हा पर ग़बन का आरोप लगाया है। इस बाबत संयोजिका ने प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी बरकट्ठा को लिखित शिकायत किया है। आवेदन में उन्होंने आरोप लगाया है कि एमडीएम का राशन, फल, अंडा, कोयला तथा गैस जिसका सामान का कुल लागत 42165 रुपया का था। जिस दुकान से सामान खरीदा गया उसका बिल भी मेरे पास है।

इसको लेकर मुखिया बसंती देवी ने कहा कि स्कूल के प्रधानाध्यापक दिनेश कुमार सिन्हा पिछले 21 वर्षों से विद्यालय में पदस्थापित हैं। जिनके द्वारा समय-समय पर विद्यालय को मिलने वाली विकास राशि की गड़बड़ी करने और मनमानी की शिकायत लोगों से मिलते रहती है। जिनके विरुद्ध कई बार संबंधित विभाग के अधिकारियों से इनकी शिकायत किया जा चुका है। बावजूद अपनी सेटिंग के बलबूते वह पिछले 21 वर्षों से सरकारी राशि में गड़बड़ी और विद्यार्थियों का दोहन करते आ रहे हैं। इस बाबत प्रधानाध्यापक दिनेश कुमार सिन्हा से पूछे जाने पर उन्होंने अपने उपर लगाये गये आरोप को ग़लत बताया है। कहा कि प्राइवेट स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों के बारे हम जानकारी नही रख सकते हैं। हमारे यहां एडमिशन के आधार पर बच्चों के बीच साइकिल वितरण किया गया है।

Spread the love