Reporting news by Mustaffa
मेसरा(रांची) : बीआईटी मेसरा परिसर और आसपास के इलाकों में जब भी किसी के घर या दुकान में फुफकार सुनाई देती है,तो दहशत के बीच केवल एक ही नाम याद आता है— (राहुल वाल्मीकी,संपर्क नंबर :7645920475)। शुक्रवार को मेसरा इलाके में राहुल ने एक विशालकाय और विषैले गौहमन (स्पेक्टेकल्ड कोबरा) का सुरक्षित रेस्क्यू कर उसे जंगल में छोड़कर एक बार फिर अपनी दिलेरी का परिचय दिया है। मिली जानकारी के अनुसार,रिहायशी इलाके में अचानक निकले जहरीले गौहमन को देख लोग डर गए थे। सांप काफी आक्रामक मुद्रा में था,जिससे किसी बड़ी अनहोनी का खतरा बना हुआ था। सूचना मिलते ही राहुल बाल्मीकि मौके पर पहुंचे और बड़ी ही कुशलता के साथ सांप को काबू में किया। उन्होंने न केवल सांप को सुरक्षित पकड़ा,बल्कि उसे आबादी से दूर घने जंगल में छोड़कर प्राकृतिक आवास में वापस भेज दिया।
राहुल बाल्मीकी के लिए यह कोई पहली घटना नहीं है। वे अब तक दर्जनों सांपों का रेस्क्यू कर चुके हैं। राहुल की सबसे खास बात यह है कि वे इस खतरनाक काम के लिए कोई शुल्क नहीं लेते। “जीवों की रक्षा करना ही मेरा उद्देश्य है। सांपों से डरने की जरूरत नहीं है,बस उन्हें समझने और सुरक्षित दूरी बनाए रखने की आवश्यकता है।
आज आलम यह है कि बीआईटी मेसरा और आसपास के क्षेत्रों में किसी के भी घर या दुकान में सांप घुसने पर लोग वन विभाग से पहले राहुल को फोन करना बेहतर समझते हैं। लोगों का कहना है कि राहुल की मौजूदगी उन्हें सुरक्षा का अहसास कराती है।
