दिन दहाड़े किसान के घर में घुसकर चोरों ने दिया चोरी की घटना को अंजाम

360° Crime Ek Sandesh Live

अशोक अनन्त
हंटरगंज (चतरा):
ग्राम पंचायत डुमरी कला अंतर्गत ग्राम बेला (NH-22 मुख्य पथ) में कमलेश यादव के घर दिनदहाड़े दोपहर 12 बजे चोरी हुई है। चोरों ने बक्से की कुंडी को लोहे के रॉड से तोड़कर ₹15,000 नकद और सोने-चांदी के जेवरात गायब कर दिए। घटना के समय कमलेश यादव की पत्नी कविता देवी घर बंद कर धान रोपने गई हुई थीं।
पुरी घटनाक्रम आश्चर्य चकित करने वाला है की दोपहर दिन के 12:00 बजे चोरी की घटना घटित हुई है और NH-22 मुख्य पथ के पास स्थित कमलेश यादव,पिता बंगाली यादव के घर चोरी हुई जिसमें की चोरी की गई संपत्ति: ₹15,000 नगद, सोने-चांदी के कीमती जेवरात और अन्य बेशकीमती सामान है। चोरों ने लोहे के रॉड का इस्तेमाल कर बक्से का ताला/कुंडी तोड़कर उसमें रखे नकदी और जवाहरात लेकर चम्पत हो गए।

चश्मदीद गवाह: घर के बाहर खेल रहे एक छोटे बालक ने चोरों को देखा और तोतली भाषा में जाकर अपनी मां को बताया। खेत से आकर कविता देवी ने इसकी सूूचना पुलिस को दी, सूचना मिलने पर पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और घटना की तफ्तीश कर रही है।

Spread the love