आदापुर मे शोभायात्रा और आध्यात्मिक प्रवचन माला आयोजित

360° Ek Sandesh Live Religious

आदापुर: ब्रह्माकुमारीज द्वारा महाशिवरात्रि के मासिक कार्यक्रम अंतर्गत रविवार को आदापुर मे भव्य शोभायात्रा निकली और आध्यात्मिक प्रवचन माला का आयोजन किया गया, कार्यक्रम में कई अधिकारी अतिथि के रूप मे भाग लिए। बीरगंज नेपाल की राजयोगिनी बीके रबीना दीदी, सभा अध्यक्ष, कलैया सेंटर प्रभारी बीके मीना दीदी, आदापुर थाना प्रभारी पप्पू कुमार, श्यामपुर पंचायत के मुखिया चन्द्र चौरसिया, मुखिया अजय चौरसिया, आदापुर प्रभारी बीके पूर्णिमा बहन, घोड़ससहन सेवाकेंद्र प्रभारी बीके मीरा बहन, रक्सौल की प्रभारी बीके ज्ञानु बहन के अलावा अन्य स्थानो से बहुत से भाई बहन शामिल हुये। शोभा यात्रा बाजार के विभिन्न क्षेत्रों से भ्रमण करते हुए वापस सेवा केंद्र पहुंचा जहां फूल माला से सभी का स्वागत किया गया। 90 वी त्रिमूर्ति शिव जयंती का उद्घाटन बी के रवीना दीदी, बीके मीना दीदी एवं आदापुर सेवा केंद्र प्रभारी बीके पूर्णिमा तथा घोड़ासहन सेवा केंद्र प्रभारी बीके मीरा बहन ने दीप प्रज्जवलित कर किया। उक्त अवसर पर संबोधित करते हुए बीके रवीना दीदी ने कहा कि चूकि शिव बाबा निराकार ज्योति बिंदु है इसलिए उनका जन्म नहीं होता बल्कि अवतरण को ही दुनिया जन्मोत्सव के रूप में मनाती है। जब दुनिया घोर अंधियारे में चली जाती है यानि चारों तरफ पापाचार अत्याचार और अनाचार बढ़ जाता है, यही समय परमात्मा के अवतरण का होता है। 90 वर्ष पूर्व परमात्मा का अवतरण भारत की भूमि पर हो चुका है और उनके द्वारा नई दुनिया निर्माण कार्य चल रहा है जो अब बिल्कुल अंतिम चरण में है। कोई भी व्यक्ति परमात्मा से संबंध जोड़कर अपना भाग्य बना सकता है। बीके मीना दीदी ने कहा कि इस शिवरात्रि पर आप सभी अपने अंदर के कमी कमजोरी जो सूक्ष्म रूप में भी अगर बची हुई है, उसे शिव बाबा पर अर्पण कर दे। बीके मीरा एवं सेवा केंद्र प्रभारी बीके पूर्णिमा ने सभी अतिथियों का स्वागत तिलक लगाकर एवं पुष्प गुच्छ देकर किया। कार्यक्रम में उपस्थित अतिथि गणों ने ब्रह्माकुमारी की सेवा कार्यों की जमकर प्रशंसा की और कहा कि इनके द्वारा जो ईश्वरीय कार्य चल रहा है उसकी आज जितनी भी प्रशंसा की जाए कम होगी। कार्यक्रम में अन्य कई लोगों ने भी अपने विचार व्यक्त किये। शिवलिंग को बहुत सजा कर रखा गया था साथ मे सुंदर झांकी भी सजाई गई थी। कार्यक्रम के अंत में बीके रवीना दीदी एवं बीके मीना दीदी के हाथों सभी अतिथि गणों को ईश्वरीय सौगात भेंट की गई।

Spread the love