गिरिडीह : इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) गिरिडीह शाखा द्वारा आज आईएमए भवन में रक्तदान शिविर का सफल आयोजन किया गया, जिसमें कुल 41 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन डीएसपी कौशर अली एवं आईएमए अध्यक्ष डॉ. रेयाज़ अहमद ने संयुक्त रूप से किया। इस दौरान विशेष रूप से, डीएसपी कौशर अली स्वयं भी रक्तदाता के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन से हुई, जिसमें डीएसपी कौशर अली, डॉ. एस. के. दोकानिया, आईएमए अध्यक्ष डॉ. रेयाज़ अहमद, आईएमए सचिव डॉ. रितेश कुमार सिन्हा, कोषाध्यक्ष डॉ. नूतन लाल, उपाध्यक्ष डॉ. आर. आर. बरनवाल, कार्यकारी समिति सदस्य डॉ. दीपक कुमार, डॉ. अरविन्द कुमार, तथा रेडक्रॉस चेयरमेन अरविन्द कुमार सहित कई गणमान्य अतिथि शामिल रहे। इस शिविर में डॉक्टर समुदाय एवं समाज के विभिन्न वर्गों की सक्रिय भागीदारी रही, जिनमें डॉ. श्यामल, डॉ. राकेश, डॉ. श्रवण, डॉ. नीरज डोकानिया, इमैजिक्टा एवं अविष्कार डायग्नोस्टिक के स्टाफ, मीडिया कर्मी तथा बड़ी संख्या में गिरिडीह के नागरिक मौजूद रहे। डॉ. रमेश कुमार ने भी आयोजन में महत्वपूर्ण सहयोग प्रदान किया। आईएमए के उपाध्यक्ष डॉ. आर. आर. बरनवाल, डॉ. उत्तम कुमार Jalan, डॉ. शैलेंद्र चौधरी, कार्यकारी समिति सदस्य डॉ. दीपक कुमार, डॉ. अरविन्द कुमार, तथा अनेक आईएमए सदस्यों ने शिविर के सफल संचालन में सक्रिय भूमिका निभाई। रक्त बैंक प्रभारी डॉ. सोहैल अख्तर ने शिविर में विशेष सहयोग प्रदान किया। उनके निर्देशन, देखरेख और मार्गदर्शन में ही यह रक्तदान शिविर अत्यंत सुचारू एवं सुरक्षित रूप से संपन्न हो सका। हम पूरे ब्लड बैंक यूनिट टीम के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त करते हैं, जिनके समर्पण और सतत प्रयासों के कारण यह सेवाभावी कार्य सफल हो पाया।साथ ही, हम उन सभी लोगों का धन्यवाद करते हैं जिन्होंने इस पुण्य कार्य में सहयोग देकर मानवता की मिसाल पेश की।इस दौरान डीएसपी कौशर अली ने रक्तदान को मानवता की सर्वोच्च सेवा बताते हुए आईएमए के इस प्रयास की सराहना की।वहीं आईएमए अध्यक्ष डॉ. रेयाज़ अहमद ने कहा कि नगर में बढ़ती स्वास्थ्य जरूरतों को देखते हुए ऐसे शिविर अत्यंत आवश्यक हैं।
