आईसेक्ट विश्वविद्यालय में विश्व फार्मासिस्ट दिवस पर स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन

360° Crime Ek Sandesh Live Health

Eksandehlive Desk

हजारीबाग: आईसेक्ट विश्वविद्यालय, हजारीबाग के फार्मेसी विभाग की ओर से गुरुवार को विश्व फार्मासिस्ट दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय परिसर में एकदिवसीय हेल्थ चेकअप कैंप का भी आयोजन किया गया, जिसमें छात्रों, प्राध्यापकों और कर्मियों ने नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच कराई। कार्यक्रम का उद्घाटन कुलपति प्रो पीके नायक, कुलसचिव डॉ मुनीष गोविंद, समकुलपति डॉ गौरव शुक्ला और छात्र कल्याण अधिष्ठाता डॉ एसआर रथ ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। इस मौके पर कुलपति प्रो पीके नायक ने कहा कि फार्मासिस्ट केवल दवाइयों के विशेषज्ञ ही नहीं, बल्कि समाज के स्वास्थ्य संरक्षक भी हैं। आईसेक्ट विश्वविद्यालय सदैव अपने छात्रों को समाज के प्रति जिम्मेदार और संवेदनशील बनाने पर जोर देता है।

कुलसचिव डॉ मुनीष गोविंद ने कहा कि विश्व फार्मासिस्ट दिवस हमें याद दिलाता है कि सही दवा, सही समय और सही मार्गदर्शन से ही उपचार प्रभावी हो सकता है। आईसेक्ट विश्वविद्यालय का लक्ष्य है कि यहां से निकलने वाले छात्र न केवल कुशल फार्मासिस्ट बनें, बल्कि समाज में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता को भी उंचाई पर ले जाएं।

समकुलपति डॉ गौरव शुक्ला ने कहा कि आज के दौर में फार्मासिस्ट स्वास्थ्य सेवाओं की रीढ़ है। आईसेक्ट विश्वविद्यालय अपने विद्यार्थियों को आधुनिक प्रयोगशालाओं, व्यवहारिक प्रशिक्षण और सामाजिक गतिविधियों के माध्यम से इस भूमिका के लिए तैयार कर रहा है। स्वास्थ्य जांच शिविर इसी कड़ी का एक सराहनीय प्रयास है। फार्मेसी विभाग के प्राचार्य डॉ सच्चिदानंद बेहरा ने बताया कि शिविर में ब्लड प्रेशर, शुगर लेवल, बीएमआई समेत कई प्रकार की स्वास्थ्य जांच की गई। इस दौरान छात्रों ने स्वास्थ्य जागरूकता संबंधी जानकारी भी साझा की।

कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के प्राध्यापक-प्रध्यापिकाओं व कर्मियों के अलावा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित थे। कार्यक्रम को सफल बनाने में प्राचार्य डॉ सच्चिदानंद बेहरा के अलावा विभागाध्यक्ष डॉ आलोक राय, सहायक प्राध्यापक यशवंत कुमार, रोहित लाल, कुंवरजीत कुमार, सरिता टुड्डू व दीपशिखा का अहम योगदान रहा।

Spread the love