NUTAN
लोहरदगा: मारवाड़ी युवा मंच की प्रांतीय उपाध्यक्ष विनीता सिंघानिया और मंच के रांची शाखा के पदाधिकारीगण सांगठनिक दौरे के क्रम में प्रांतीय संयोजक जय प्रकाश शर्मा के आवास पर बुधवार सुबह लोहरदगा पहुंचे। सभी आगंतुकों का स्वागत पुष्प गुच्छ दे कर किया गया। मंच के लोहरदगा शाखा के सदस्यों के साथ बैठक में आगामी कार्यक्रमों पर विस्तार से चर्चा की गई। मार्च माह में चुनाव प्रक्रिया पूर्ण कर नई कमिटी का गठन और विस्तार कर लोहरदगा में जन सेवा के कार्यक्रमों को आगे बढ़ाए जाने पर सहमति बनी। जय प्रकाश शर्मा ने सफल संगठनकर्ता तथा सफलता का सक्सेस मंत्र युवा साथियों से साझा किया।विनीता सिंघानिया ने 22 मार्च से जमशेदपुर में होने वाले प्रांतीय अधिवेशन का आमंत्रण सभी को दिया। शाखा उपाध्यक्ष अभिषेक पोद्दार (मोनू) ने उपास्थित सदस्यों का परिचय कराया। पूर्व अध्यक्ष निशांत सर्राफ और कोषाध्यक्ष मयंक मोदी ने धन्यवाद ज्ञापन दिया। बैठक में मुख्य रूप से विनीता सिंघानिया, जय प्रकाश शर्मा, अभिषेक पोद्दार, निशांत सर्राफ, मयंक मोदी, पायल जैन,कविता जालान, पिंकी शर्मा, आकांक्षा सर्राफ, नीरजा, धैर्य, श्रेष्ठ सहित अन्य उपस्थित थे।