आज की स्वच्छता, कल का सुरक्षित भविष्य

360° Education Ek Sandesh Live

रांची: 1/3 कंपनी एनसीसी, संत जेवियर्स कॉलेज, रांची ने को एक स्वच्छता अभियान का आयोजन किया। यह कार्यक्रम छठ पूजा पर्व के उपरांत करमटोली तालाब में आयोजित किया गया। जिसकी देखरेख पीआई स्टाफ सुबेदार संदीप कुजूर सर द्वारा की गई। इस कार्यक्रम में कुल 50 कैडेट्स उपस्थित थे, जिन्होंने मिलकर पूरे क्षेत्र की सफाई में सहयोग किया। लगभग 81 किलोग्राम कचरा इकट्ठा किया गया, जिसमें ठोस एवं सूखा कचरा जैसे रैपर, प्लास्टिक, पॉलिथीन, बोतलें आदि शामिल थीं। कैडेट्स को स्वच्छता के महत्व के बारे में जागरूक किया गया। एकत्रित सभी ठोस कचरे को रांची नगर निगम द्वारा उठाया गया। यह कार्यक्रम एनओ, कैप्टन डॉ. प्रिया श्रीवास्तव के मार्गदर्शन में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

Spread the love