आजसू के कई सदस्यों ने झामुमो की सदस्याता ली

360° Ek Sandesh Live Politics


sunil
रांची : रांची के हरमू स्थित झामुमो के केंद्रीय कार्यालय मे सिल्ली प्रखंड के पंचायत समिति सदस्य सह आजसू के पूर्व सिल्ली प्रखंड अध्यक्ष अनिल कु मांझी एवं वरिष्ठ नेता पिंटू कु बेदिया के साथ अन्य ने पार्टी के नीति सिद्धांतों व केंद्रीय अध्यक्ष दिशोम गुरु शिबू सोरेन और पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष सह मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व पर आस्था व्यक्त करते हुए झामुमो की सदस्यता ली। पार्टी के केंद्रीय महासचिव सह प्रवक्ता विनोद कुमार पांडेय ने सभी को पार्टी का पट्टा पहनाकर और सदस्यता रसीद देकर पार्टी की सदस्यता दिलाई। झामुमो रांची जिला संयोजक प्रमुख मुस्ताक आलम के अगुवाई मे सभी ने पार्टी की सदस्यता ली। इस अवसर पर मुख्य रूप से जिला संयोजक मंडली सदस्य पवन जेडीया, धर्मेंद्र सिंह, पूर्व जिला प्रवक्ता अरविंदर सिंह देवल और पूर्व अल्पसंख्यक मोर्चा सिल्ली प्रखंड अध्यक्ष मो फकरुद्दीन उपस्थित रहे।