News by Ashutosh Jha
काठमांडू। नेपाल के आनलाइन कसीनो के कारण यहाँ की युवा पीढ़ी बर्बादी के कगार पर है। आनलाइन कसीनो संचालित करनेवाले गिरोह इतने शातिर हैं कि जो व्यक्ति इस गेम में पैसा जीत जाता है उसे भी जीते पैसे का भुगतान नहीं किया जाता है।काठमांडू सहित नेपाल के पर्यटकीय क्षेत्रों में नेपाली और भारतीय एजेन्ट आसानी से सक्रिय देखे जा सकते हैं। जो लोगों को भाँति-भाँति के प्रलोभन देकर उन्हें आनलाइन कसीनो खेलने के लिए तैयार करते हैं। आनलाइन कसीनो संचालित करने वाले गिरोह नेपाल जानेवाले भारतीय पर्यटकों को भी इस लूट के धंधे में फंसाते हैं। उसके लिए उन्होंने बाजाप्ता भारतीय एजेन्ट रखा हुआ है। इस गेम को बॉट बॉट या मेल बेट भी कहा जाता है। इस कथित गेम को संचालित करनेवाली कंपनियां यह ठगी का धंधा नेपाल में नियम-कानून को धता बताते हुए कर रही हैं। इस खेल में ठगे गए आधा दर्जन भारतीय पर्यटकों ने बताया है कि उनमें से तीन ने मेल बेट में पैसा जीत लिया था लेकिन उन्हें पैसा नहीं दिया गया। इस धंधे ने अब भारत मे भी पैर पसार लिए हैं। नेपाल की सरकार तथा पुलिस प्रशासन की अनभिज्ञता से यह धंधा यहाँ बेरोकटोक जारी है। भारतीय पर्यटक इनके बुने जाल में निरंतर फंसते जा रहे हैं।
