Eksandeshlive Desk
मेसरा : राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) के शताब्दी वर्ष को लेकर अगासे नगर के तत्वावधान में रविवार को पथ संचलन सह शोभा यात्रा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह पथ संचलन केदल पंचायत सचिवालय से शुरू होकर बीआईटी चौक होते हुए रांची हजारीबाग सड़क पर विकास चौक तक गए। फिर उक्त शोभा यात्रा चूट्टू गांव होते हुए पुनः केदल पंचायत सचिवालय पहुंची। उक्त शोभा यात्रा पर जगह जगह महिलाओं व युवतियों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत कर रहे थे।
शोभा यात्रा को आगे-आगे बीआईटी मेसरा ओपी की पुलिस स्कॉट कर रही थी। बैंड की धुन पर खाकी पैंट व सफेद शर्त कंधे पर लाठी अनुशासनिक ट्रैक से कदम ताल मिलाकर चलते हुए स्वयं सेवकों का जत्था आगे बढ़ रही थी। यह लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बना हुआ था। सड़क के किनारे दर्शक मंत्र मुग्ध होकर पलकें बिछाकर शोभा यात्रा का दर्शन कर रहे थे। नगर संचालक भोला विशेष, विस्तारक उत्तम, सह नगर कारवाह रूपेश कंडरवार, शिवलाल महतो, बस्ती प्रमुख राजा महतो व लखविंदर महतो उर्फ लालू महतो, शारीरिक प्रमुख धीरज कुमार के अलावे अन्य पदाधिकारी शामिल थे।