आरपीएफ ने 10 किलो गांजा के साथ एक तस्कार को किया गिरफ्तार

360° Crime Ek Sandesh Live

Kanesh Thakur

रांची: रेल सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने नशे के तस्करों के खिलाफ लगातार कारवाई की जा रही है। इसी दौरान नशे के तस्करों के खिलाफ रांची रेल मंडल में आपरेशन ‘नार्कोस’ चलाया जा रहा है। इसी अभियान के क्रम में रांची रेलवे स्टेशन से दस किलो गांजा के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया है।
आरपीएफ कमांडेंट पवन कुमार के नेतृत्व में रांची रेल मंडल में आरपीएफ के अफसर और जवान नशे के तस्करों के खिलाफ अभियान चलाया है। इसी क्रम में विशाखापट्टनम से गांजा लेकर चले एक तस्कर को रांची रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया गया है। आरपीएफ कमांडेंट पवन कुमार ने बताया की रांची रेलवे स्टेशन पर नशीले पदार्थों की तस्करी पर रोक लगाने के लिए आरपीएफ पोस्ट रांची तथा फ्लाइंग टीम रांची द्वारा गहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था।

चेकिंग अभियान के दौरान ट्रेन संख्या 12817 (हटिया आनंद विहार एक्सप्रेस) जब प्लेटफार्म संख्या 1 पर पहुंची। जिसमें जांच के दौरान ट2 कोच के सीट संख्या 80 पर एक युवक संदिग्ध अवस्था में बैठा पाया गया। जिसके पास एक काले रंग का पिट्ठू बैग तथा एक हरे-काले रंग का हैंडबैग था। पूछताछ पर उसने अपना नाम अमन बताया। 22 वर्षीय अमन ने पिता का नाम राघव राम, निवासी बवाना थाना, जिला उत्तर-पश्चिम दिल्ली बताया। उसने कबूल किया कि उक्त बैग उसके ही हैं। जिसमें से 10 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। जिसका बाजार मूल्य लाखों में बताया जा रहा है।
आरपीएफ ने गांजा को मौके पर ही जब्त कर लिया गया तथा आरोपी को जीआरपीएस रांची को अग्रिम कानूनी कार्रवाई के लिए सौंप दिया।

Spread the love