आरपीएफ ने 13 किलो गांजा के साथ एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार

360° Crime Ek Sandesh Live

Kamesh Thakur
रांची: रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने ऑपरेशन नार्कोस के तहत गांजा और शराब तस्कारों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के दौरान आरपीएफ ने एक संदिग्ध व्यक्ति को देखकर उससे पूछताछ की। पूछताछ के दौरान व्यक्ति ने अपना नाम विकी कुमार बिहार के जिला नालंदा के थाना सार आनडा का निवासी है। आरपीएफ ने विकी के पास से तेरह किलो गांजा बरामद किया।
आरपीएफ के निरीक्षक डी. शर्मा ने बताया कि रांची मंडल सुरक्षा आयुक्त पवन कुमार के निर्देश पर आरपीएफ गांजा और शराब तस्कारों पर नकेल कसा जा रहा है। जिससे नशा तस्कारों में भय पैदा हो गया है। रेलवे स्टेशन पर हर संदिग्ध व्यक्ति की जांच किया जा रहा है।
जांच के दौरान रांची रेलवे स्टेशन से विकी कुमार को 13 किलो गांजा के साथ गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपी ने आरपीएफ को बताया से रांची से गांजा को बिहार ले जा कर उचे दाम में बेच देता था।
गिरफ्तार अभियुक्त को गांजे के साथ जीआरपी रांची को सौप दिया गया।