आरपीएफ ने 18 किलो गांजा की बरामद

360° Crime Ek Sandesh Live

Kamesh Thakur

रांची: रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने मुरी रेवले स्टेशन से 18 किलो ग्राम गांजा बरामद की।
आरपीएफ कमांडेंट रांची पवन कुमार के दिशा-निर्देशन में 7अगस्त को मूरी एवं सुहिसा पोस्ट के चार सतर्क जवान एएसआई लडूरा सवाईयां, कांस्टेबल सत्यानंद कुमार, कांस्टेबल यशवंत कुमार मौर्य उक्त ट्रेन में एस्कॉर्ट ड्यूटी पर तैनात थे। मूरी स्टेशन पर ट्रेन के पहुंचने के बाद कोच संख्या 3 के गेट के पास दो संदिग्ध पिट्ठू बैग मिला। जवानों द्वारा तत्काल यात्रियों से पूछताछ की गई, परंतु किसी ने भी इन बैगों पर स्वामित्व नहीं जताया। संदेह के आधार पर दोनों बैगों की सावधानीपूर्वक जांच की गई। जिनमें भूरे रंग की प्लास्टिक में लिपटे दो पैकेट पाए गए। आॅपरेशन ‘नार्कोस’ के अंतर्गत आरंभिक जांच में ही इनमें मादक पदार्थ होने की संभावना जताई गई। सूचना मिलते ही पोस्ट कमांडर,मूरी, संजीव कुमार मौके पर पहुंचे।
तत्पश्चात एएससी,आरपीएफ,रांची अशोक कुमार सिंह को सूचित किया गया। सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुंचे। उनकी निगरानी में, सभी कानूनी प्रक्रियाओं का पालन करते हुए, पैकेट खोले गए एवं गवाहों की उपस्थिति में इनकी जांच की गई। जांच के दौरान 18.3 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद किया गया। बरामद गांजा की कीमत लगभग 1.83 लाख बताया जा रहा है।

Spread the love