आरपीएफ रांची द्वारा 38 शराब की बोतलें बरामद

360° Crime

Eksandeshlive Desk

राँची: मंडल में आरपीएफ मंडल सुरक्षा आयुक्त पवन कुमार के निर्देश पर शराब तस्करों के खिलाफ लगातार अभियान चालू हैl दिनांक 27.10.2024 को, आरपीएफ पोस्ट रांची और फ्लाइंग टीम रांची द्वारा ऑपरेशन सतर्क के तहत निरीक्षक डी. के. सिंह के निर्देशन में ट्रेन संख्या 13403 एक्सप्रेस में गहन जांच के दौरान सीट संख्या 01 के नीचे कोच नंबर S3 में एक काला रंग का बैग और एक सफेद और लाल रंग का बैग पाया गया। दोनों बैग्स के मालिक का पता लगाने का प्रयास किया गया, लेकिन कोई नहीं मिला। शक होने पर बैग को बैगेज स्कैनर से स्कैन किया गया, जिससे उसमें शराब की बोतलें होने का खुलासा हुआ। बैग खोलने पर 38 शराब की बोतलों को निकाला गया जिसका अनुमानित कीमत रु. 18,970/- है। बाद मे रांची आरपीएफ के एएसआई शक्ति सिंह ने सभी कानूनी औपचारिकताओं के साथ शराब को जब्त किया जिसे आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए 28.10.2024 को आबकारी विभाग को सौंपा जाएगा।

Spread the love