आरटीआई कार्यकर्ता संघ केंद्रीय समिति ने विधानसभा के कुटे मैदान में दिया धरना

360°

Eksandeshlive Desk

रांची : आरटीआई कार्यकर्ता संघ केन्द्रीय समिति के अध्यक्ष दिल बहादुर की अध्यक्षता में सोमवार को एक दिवसीय धरना विभिन्न मांगों को लेकर रांची, जमशेदपुर, धनबाद, पूर्व सिहभूम, सराकेला खरसांवा व पश्चिमी सिंहभूम क्षेत्रों के सभी आरटीआई एक्टिविस्टों ने विधानसभा स्थित कुटे मैदान में दिया। मौके पर मौजूद केंद्रीय अध्यक्ष दिलबहादुर व दिनेश कुमार किनु ने कहा कि आरटीआई कार्यकर्ताओं को समुचित सुरक्षा प्रदान करने एवं धमकी देने वाले तथा उनको संरक्षण देनेवालों के विरुद्ध कार्रवाई करने एवं संवैधानिक संस्थाओं में अविलंब रिक्त पदों पर नियुक्ति किया जाए। उन्होंने कहा कि झारखंड में आरटीआई कार्यकर्ता सुरिक्षत नहीं है। सभी को किसी भी मामलों का खुलासा करने पर उन्हें जान से मारने की धमकी दी जाती है।

उन्होंने कहा कि पोटका प्रखंड कार्यालय से जुड़े कर्मियों की भूमिका की जांच की कराने, आर टी आई कार्यकर्ताओं को व्यक्तिगत सुरक्षा तत्काल प्रदान करने, आरटीआई कार्यकर्ताओं की सुरक्षा हेतु राज्य सरकार ठोस नीति बनाए। झारखंड में लोकतंत्र को बचाने, जन सूचना अधिकार को प्रभावी बनाने एवं आरटीआई कार्यकर्ताओं के ऊपर हो रहे हमले यथा धमकी देने, फर्जी मुकदमा करने आदि के खिलाफ ठोस नीतियां बनायी जाएं। राज्य सूचना आयोग, राज्य मानवाधिकार आयोग आदि संवैधानिक संस्थाओं में अविलंब रिक्त पदों पर नियुक्ति कर इसे क्रियाशील बनाया जाय ताकि लोगों के संवैधानिक एवं मौलिक अधिकारों की रक्षा हो सके। धरने में मुख्य रूप से केंद्रीय अध्यक्ष दिलबहादुर, उपाध्यक्ष सदन कुमार ठाकुर, केंद्रीय महासचिव कृतिवासा मंडल, झारखंड मानवधिकार संघ के अध्यक्ष दिनेश कुमार किनु, रणजीत सिंह, अजय मंडल, असुष्थमा कर्मकार, सुसेन गोप, नीलकमल, विजय सिंह मुंडा, लक्ष्मण टुडू, आतिश शर्मा, सावन मुर्मू, राजू प्रसाद, चंद्रशेखर रजक, घांसीराम हंसदा, कृष्ण मदन मोहन महतो,राहुल कुमार महाली, शंकर महतो, प्रकाश चंद्र महतो, सत्यजीत कुमार, रंजीत सिंह सहित अन्य पदाधिकारी मौजूदगी में एक मांग पत्र धरना स्थल पर मौजूद पदाधिकारी को विधानसभा अध्यक्ष रविन्द्र नाथ महतो के नाम पर सौंपा गया।

Spread the love