आस्था ज्वेलर्स से 1.5 करोड़ की लूट मामले में 7 गिरफ्तार

Ek Sandesh Live

Eksandesh Desk

बोकारोः बोकारो जिले के चास थाना क्षेत्र में स्थित आस्था ज्वेलर्स से हुई करीब 1.5 करोड़ की लूट के मामले में पुलिस को एक बार फिर बड़ी सफलता मिली है। इस डकैती के मुख्य साजिशकर्ता रोनित राय को बिहार के वैशाली जिले के नगर थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया है। उसके एक अन्य सहयोगी नवीन कुमार को सीतामढ़ी जिले के पुपरी थाना क्षेत्र से पकड़ा गया।

इसकी आधिकारिक जानकारी बोकारो एसपी हरविंदर सिंह ने प्रेस को दी। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किए गए दोनों अपराधियों के पास से लूटी गई सोने और चांदी की ज्वेलरी भी बरामद की गई है। इससे पहले भी इस कांड में 7 अपराधियों को गहनों के साथ गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा जा चुका है।