Eksandesh Desk
बोकारो: झारखंड मुक्ति मोर्चा के सुप्रीमो , पूर्व मुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सांसद शिबू सोरेन का जन्मदिन रांची स्थित उनके आवास में झारखंड प्रदेश काग्रेस कमिटी अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं चास नगर निगम के पूर्व उपाध्यक्ष अब्दुल वाहिद खान ने केक काट कर एवं उनका आशीर्वाद लेकर मनाया। इस मौके पर अब्दुल वाहिद खान ने कहा कि गुरुजी शिबू सोरेन के आंदोलन से आज झारखंड मिला है। उन्होंने झारखंड अलग राज्य के जोरदार आंदोलन किए। अब्दुल वाहिद खान ने कहा कि झारखंड आंदोलन के पुरोधा शिबू सोरेन झारखंड के जनमानस के नेता हैं। उनके सिद्धांतों का अनुसरण करके ही राज्य के लोगों का विकास हो सकता है। इस मौके पर बोकारो जिला युवा कांग्रेस के नेता राशिद खान भी थे।