अभिनेता सैफ अली की हुई सर्जरी, आईसीयू में शिफ्ट किए गए

NATIONAL

Eksandeshlive Desk

मुंबई : बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान की सर्जरी हो गई। उन्हें सर्जरी के बाद आपरेशन थिएटर से आईसीयू में शिफ्ट कर दिया गया है। फिलहाल उनकी हालत स्थिर है। डाक्टरों का कहना है कि उनकी हालत में सुधार हो रहा है।

अभिनेता सैफ अली खान गुरुवार आधी रात के बाद अपने घर में चाेर के हमले में घायल हो गए थे। उन्हें गहरी चोटें आईं। इसके बाद उन्हें लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया। उनके बड़े बेटे इब्राहिम अली खान ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया था। इसके बाद उनकी सर्जरी की गई। लीलावती अस्पताल के डॉ. नितिन डांगे ने मीडिया को बताया कि सर्जरी से सैफ अली की हालत स्थिर है और उनकी हालत में सुधार हो रहा है। उन्होंने कहा कि सैफ अली खान की न्यूरो और प्लास्टिक सर्जरी हुई है। उन्हें ऑपरेशन थिएटर से आईसीयू में शिफ्ट कर दिया गया है। उन पर नजर रखी जा रही है। वे जल्द ही ठीक हो जायेंगे। उन्हें गहरे घाव हैं। उसकी रीढ़ से ढाई इंच की चाकू की नोंक निकाली गई है।