अचानक जमीन में धंसा विद्यालय का फर्श बन गया सुरंग, बाल बाल बचे छात्र

360° Ek Sandesh Live


अशोक अनन्त
हंटरगंज (चतरा)लगातार मूसलाधार बारिश से कटैैया पंचायत अंतर्गत उत्क्रमित उच्च विद्यालय घंघरी में विद्यालय के बरामदे का फर्श अचानक जमीन में धंस गया।उस वक्त बड़ा हादसा टल गया जब प्रार्थना के बाद कक्षा में जा रहे दो छात्र उस गड्ढे मे गिर गए,आनन फानन मे तुरंत शिक्षक और रसोइया के सहयोग से बच्चों को सुरंग से किसी तरह सुरक्षित निकाला गया।घटना गुरुवार सुबह की बताई जा रही है। प्रधानाध्यापक विशाल कुमार ने इसकी जानकारी फोन के माध्यम से कटैया मुखिया और विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष अजय यादव को दिया। जानकारी मिलते ही कटैया मुखिया नरेश यादव व विद्यालय अध्यक्ष सहित अन्य ग्रामीण मौके पर पहुंचे। विद्यालय प्रधानाध्यापक विशाल कुमार रजक ने बताया कि मामले को लेकर विभाग को जानकारी दे दी गई है। जेई आकर जांच किए हैं वही सुरक्षा की दृष्टिकोण से धंसी फर्श के उपर चारों ओर ब्रेकेटिंग लगा दी गई है। फिलहाल डर बना हुआ है की कमरे का फर्श भी ना धंस जाए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मूसलाधार बारिश के कारण बरामदे के सतह के नीचे से मिट्टी और बालू बह जानें के कारण यह घटित हुआ हैं समय रहते इसे दुरूस्त नहीं किया गया तो आगे बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकता है वहीं दूसरी ओर शिक्षक सदन का छत भी क्षतिग्रस्त है और छत का टुकड़ा एकबार शिक्षक के उपर भी गीर चुका है तथा विद्यालय चहारदीवारी के पास सुखे शीशम के पेड़ भी खतरे का संकेत दे रहे हैं और कभी इससे बड़ा हादसा हो सकता है। प्रधानाध्यापक ने जानकारी दी है की इसे लेकर लिखित शिकायत दी गई है लेकिन अभी तक सुखे पेड़ को नहीं हटाया गया है।

Spread the love