Eksandeshlive Desk
खूंटी : उपायुक्त लोकेश मिश्रा के निर्देश पर, जिले में अफीम की अवैध खेती के खिलाफ सोमवार को व्यापक अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत कर्रा, अड़की सहित अन्य प्रखंड में अफीम की अवैध खेती को नष्ट करने की कार्रवाई की गई। जिला प्रशासन ने ट्रैक्टर और अन्य संसाधनों का उपयोग कर इन फसलों को पूरी तरह से नष्ट किया। इस कार्रवाई में अंचल अधिकारी, पुलिस पदाधिकारी समेत अन्य विभागीय अधिकारी शामिल थे।
प्रशासन ने इस अभियान के माध्यम से अवैध खेती करने वालों को कड़ा संदेश दिया कि किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधियों को जिले में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अफीम की अवैध खेती मामले में संलिप्त लोगों को चिह्नित कर एफआइआर सहित अन्य कार्रवाई का निर्देश दिया गया। उपायुक्त ने आम जनता से अपील की है कि वे अवैध गतिविधियों की जानकारी तुरंत प्रशासन को दें, ताकि जिले को अपराधमुक्त बनाया जा सके। साथ हीं उन्होंने अफीम की अवैध खेती छोड़ कर ऐसे लोगों को वैकल्पिक खेती करने की बात कही।