अफीम की अवैध खेती को नगण्य करने हेतु चलाया गया प्री कल्टीवेशन ड्राइव

Crime Ek Sandesh Live

Eksandeshlive Desk

सरायकेला-खरसावाँ: सरायकेला-खरसावाँ पुलिस द्वारा वर्तमान फ़सलीय वर्ष में जिलांतर्गत अफीम की अवैध खेती की संभावना को नगण्य करने हेतु प्री कल्टीवेशन ड्राइव चलाया जा रहा है। इस अभियान के दौरान जिला पुलिस द्वारा विभिन्न माध्यमों से अफीम की अवैध खेती की रोकथाम तथा वैकल्पिक कृषि को बढ़ावा देने हेतु आमजन को जागरूक किया जाएगा।

इस अभियान के तहत आज कांड्रा थाना अन्तर्गत हुदु पंचायत के उपरबेरा, कोनामार्चा गांव, ईचागढ़ थाना अंतर्गत डुमटांड़ बाजार, कुचाई थाना अन्तर्गत चम्पद गांव, दलभंगा ओपी अंतर्गत दलभंगा बाजार, खरसावां थाना अन्तर्गत हुड़ांगडा गांव में स्थानीय जनप्रतिनिधि और लोगों के बीच अफीम की अवैध खेती एवं विक्रय निषेध संबंधित विषय पर जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान संबंधित थाना प्रभारी के द्वारा उपस्थित ग्रामीणों को स्थानीय भाषा में अफीम के दुष्प्रभाव एवं संबंधित कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी गई। इसके साथ ही स्थानीय ग्रामीणों को अफीम के स्थान पर वैकल्पिक खेती करने हेतु प्रोत्साहित किया गया।

Spread the love