अफीम की खेती के रोकथाम के लिये बालू ग्राम में चला जन जागरूकता अभियान

360° Crime Ek Sandesh Live

Eksandeshlive Desk

लातेहार: जिले में अफीम की अवैध रूप से की जा रही खेती के रोकथाम के लिए उपायुक्‍त उत्‍कर्ष गुप्‍ता व पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव के संयुक्‍त निर्देश पर जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत पुलिस अधिकारियों के द्वारा हर गांवों में कैंप कर के अफीम की अवैध खेती से होने वाले दुष्‍परिणामों के बारे में ग्रामीणों को जानकारी दिया जा रहा है।

साथ ही साथ नुक्‍कड़ नाटक के कलाकारों के द्वारा भी ग्रामीणों के बीच में नुक्कड़ नाटक के द्वारा जारूकता अभियान चलाया जा रहा है। ग्रामीणों और स्थानीय लोगों को अफीम की खेती के दुष्प्रभावों और कानूनी प्रावधानों के बारे में भी जागरूक किया जा रहा है उन्हें वैकल्पिक खेती और पशुपालन अपनाने के लिये प्रेरित किया जा रहा है।
8 अक्‍टूबर को पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस पदाधिकारियों ने बालुमाथ थाना क्षेत्र के बालु पंचायत के सलेपुर ग्राम में ग्रामीणों के बीच में अवैध खेती की रोकथाम के लिये जागरूकता अभियान चलाया गया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि नशे का कारोबार करने से हमारा समाज एवं देश कमजोर हो रहा है अफीम की खेती करने वालों के खिलाफ में कड़ी कानूनी कार्रवाई का भी प्रावधान है इसमें 20 साल तक की सजा का प्रावधान है। अफीम की खेती को रोकने के लिये सामुदायिक भागीदारी को बढ़ावा देने पर जोर दिया गया  साथ ही पंचायत के जन प्रतिन‍िधियों को अवैध रूप से अफीम की खेती करने वालों की सूचना पुलिस को देने का अपील की गई है अफीम की खेती के खिलाफ चलाये जा रहे जागरूकता अभियान कार्यक्रम में अफीम का खेती नहीं करेंगे इसे लेकर ग्रामीण को शपथ दिलाई गई।

Spread the love