4.5 एकड़ में लगे अफीम की खेती को किया गया नष्ट
Kamesh Thakur
रांची: दशमफॉल थाना क्षेत्र के सुदूरवर्ती घने जंगली इलाके पानसकाम में अवैध अफीम लगे खेती को टैÑक्टर चलाकर नष्ट किया गया।
रांची ग्रामीण एसपी सुमीत कुमार के नेतृत्व में दशम फॉल थाने की पुलिस बल ने 4.5 एकड़ में लगे अफीम की खेती को टैÑक्टर एवं पुलिस के जवानों के द्वारा नष्ट किया गया। पुलिस जिस स्थल पर अफीम की खेती को नष्ट कर ही थी। उसी जगह से खेती करने के सामान पाइप, बिजली के तार और मोटर बरामद किया।
एसपी ने थाना प्रभारी को निर्देश देते हुये कहा कि थाने क्षेत्र में जितने भी अफीम की खेती की गई है। सभी को नष्ट करे, और जो भी व्यक्ति अफीम की खेती मे संलिप्त है। उसको चिन्हित करते हुए गिरफ्तार कर जेल भेजे।