अगि्नवीर अर्जुन कुमार महतो का पार्थिव शरीर घर पहुंचा

360°

Eksandeshlive Desk

बोकारो : बोकारो जिले के चंदनकियारी प्रखंड के सिलफोर पंचायत अंतर्गत फतेहपुर निवासी लंकेश्वर महतो के पुत्र अगि्नवीर अर्जुन कुमार महतो की बीते दिन हुए हमले में मौत के बाद उसका पार्थिव शरीर घर पहुंचा। पार्थिव शरीर गांव पहुंचते ही गांव में मातम छा गया। मृत जवान असम बॉर्डर पर तैनात था। इसके पूर्व शहीद अर्जुन कुमार महतो का पार्थिव शरीर अमलाबाद ओपी लाया गया, जहां एक झलक पाने के लिए हजारों की संख्या में भीड़ उमड़ पड़ी।

ओपी से गाजे-बाजे के साथ जुलूस की शक्ल में अमर शहीद अर्जुन कुमार महतो अमर रहे नारा लगाते हुए घर पहुंचा। बताया जा रहा है कि मृतक जवान की सिलीगुड़ी में बतौर अग्नीवीर 2023 में बहाल हुई थी जो कि असम के बॉर्डर पर तैनात था। बीते 22 नवंबर को एक हमले में गोली लगी, जिससे उसकी मौत हो गई थी। मृत जवान तीन बहनों और दो भाइयों में सबसे छोटा था।