अज्ञात अपराधियों ने दहशत फैलाने के उदे्श्य से की गोलीबारी, सीसीएल कर्मी प्रदीप को पैर में लगी गोली,घायल

360° Crime Ek Sandesh Live

Kamesh Thakur

रांची: खलारी थाना अंतर्गत चुरी माइंस के सामने दहशत फैलाने के इरादे से अज्ञात अपराधियों ने गोली चलाई। घटना सोमवार की सुबह करीब पौने ग्यारह बजे की है। दो पल्सर बाइक से आए पांच अज्ञात अपराधियों नें घटना को अंजाम दिया। इस घटना में सीसीएल कर्मी प्रदीप कुमार साव घायल हो गया। गोली प्रदीप साव के पैर में लगी है। उसे आनन-फानन में अस्पताल में मेडिका अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की जानकारी खलारी थाना को मिलते ही घटनास्थल पर पहुंच कर जांच शुरू कर दी। अस्पताल में इलाजरत प्रदीप की स्थिति खतरे से बाहर है।
पुलिस से मिली जानकारी के दो बाइक पर सवार पांच की संख्या मे आये अपराधियों ने दहशत फैलाने के उदेश्य से फायरिंग की। गोली की आवाज सुनकर सभी लोग इधर-उधर भागने लगे। वहीं, प्रदीप खड़ा होकर सारा नजारा देख रहा था। अपराधियो ने प्रदीप से कुछ पूछा और फिर उसके पैर में गोली मार दी।
जानकारी के अनुसार गोली लगने से घायल प्रदीप कोयला का काम करता है। हर दिन की तरह प्रदीप सोमवार को भी चुरी माइंस से काम कर निकल रहा था कि सामने अपराधी मिल गए। फिर उनलोगों ने प्रदीप को पैर में गोली मार दी।