अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत

360° Crime Ek Sandesh Live

Kamesh Thakur

रांची: खरसीदाग ओपी क्षेत्र के रिंग रोड़ कोचबोंग स्थित साहू ढाबा के पास अज्ञात वाहन ने एक व्यक्ति को कुचल दिया। जिससे उस व्यक्ति की घटना स्थल पर ही मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार राधेश्याम बस के खलासी विजय राय उम्र करीब 55 वर्ष पिता रंजीत राय ग्राम बीबीरबांध पारा डुलमी नडीहा जिला पुरुलिया (प0बंगाल) के रहने वाला था। स्थानीय लोगों ने बताया किअज्ञात ट्रक के चालक ने तेजी रफ्तार ने वाहन को चला रहा था। इसी क्रम में विजय राय रिंग रोड़ पार कर रहा था। जिसके कारण खलासी विजय राय गंभीर रूप से जख्मी हो गया और घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर खरसीदाग ओपी की पुलिस पहुंची,शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स रांची भेजा दिया है।

Spread the love