अजय राय को हिंदी साहित्य भारती झारखंड प्रदेश का अध्यक्ष मनोनीत किया गया

360° Ek Sandesh Live


sunil
रांची: हिंदी भाषा और साहित्य को समाज की मुख्यधारा में और अधिक मजबूती देने के उद्देश्य से हिंदी साहित्य भारती की केंद्रीय निर्णायक समिति ने सर्वसम्मति से श्री अजय राय को झारखंड प्रदेश का अध्यक्ष नियुक्त किया है। इस अवसर पर जारी पत्र में कहा गया है कि अजय राय की सक्रिय सामाजिक भागीदारी, संगठनात्मक क्षमता और साहित्य के प्रति उनकी गहरी निष्ठा को देखते हुए यह जिम्मेदारी उन्हें सौंपी गई है। हिंदी साहित्य भारती के केंद्रीय अध्यक्ष डॉ. रविन्द्र शुक्ल ने अपनी शुभकामनाएँ प्रेषित करते हुए कहा कि अजय राय जैसे ऊजार्वान और समर्पित व्यक्तित्व के नेतृत्व में झारखंड प्रदेश और अधिक सक्रिय होगी तथा हिंदी साहित्य के प्रसार-प्रचार को नई ऊँचाइयाँ मिलेंगी। नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने इस अवसर पर आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे झारखंड की समृद्ध साहित्यिक और लोक-संस्कृति को राष्ट्रीय और वैश्विक मंच पर प्रतिष्ठा दिलाने का हर संभव प्रयास करेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि उनकी प्राथमिकता युवाओं में हिंदी भाषा के प्रति आकर्षण बढ़ाना और साहित्यिक गतिविधियों को गाँव-गाँव तक पहुँचाना होगा। गौरतलब है कि हिंदी साहित्य भारती लंबे समय से राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर साहित्यिक गोष्ठियाँ, कवि सम्मेलन और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से हिंदी भाषा-संस्कृति को सशक्त बनाने का कार्य कर रही है। झारखंड में अजय राय के नेतृत्व से संस्था को नई ऊर्जा और दिशा मिलने की उम्मीद है।राज्यसभा सांसद डॉ प्रदीप वर्मा ने अजय राय को अध्यक्ष बनाए जाने बधाई देते हुए कहा कि यह नियुक्ति न केवल संस्था के लिए गौरव का विषय है बल्कि झारखंड प्रदेश के साहित्यिक जगत के लिए भी एक बड़ी उपलब्धि है। अजय राय के अध्यक्ष बनाए जाने पर डॉ अरुण सज्जन,राकेश कुमार,संजय सराफ,संजीव दत्ता,अभय पांडेय,राजेश कुमार,संजीत कुमार,देवानंद राय,आलोक झा,बीर बहादुर सिंह,रमेश साहू,अनिकेत सिंह,मुकेश साहू,अमित कश्यप सहित दर्जनों लोगों ने बधाई दी।

Spread the love