अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला मंच ने दिपावली मिलन का किया आयोजन

360° Ek Sandesh Live


रांची: अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला मंच रांची शाखा ने हरमू रोड स्थित सिटी माल में दीपावली मिलन रखा गया। मीटिंग की शुरूआत ओम के उच्चारण द्वारा की गई। अध्यक्ष मधु सर्राफ के द्वारा आए हुए अतिथियों का स्वागत किया गया। सचिव उर्मिला पांडिया ने सत्र में किए के कार्यों की रिपोर्ट प्रस्तुत की। निवर्तमान राष्ट्रीय अध्यक्ष नीरा बथवाल ने सभी बहनों को रजत जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित भागवत कथा के सफल आयोजन के लिए सभी बहनों का धन्यवाद किया। लड़कियों की पढ़ाई में सहयोग के लिए राधा रानी शिक्षा कोष का गठन किया गया। सभी बहनों ने इस पुनीत कार्य की सराहना की। 18 दिसंबर को धनबाद में होने वाले झारखंड प्रादेशिक अधिवेशन के बारे में भी चर्चा की गई। 29 जनवरी को राष्ट्रीय अधिवेशन के विषय में भी विचार किया गया। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में रूपा अग्रवाल गीता डालमिया अंशु नेवटिया अलका सरावगी मंजू केडिया नैना मोर बिना बूबना सरिता अग्रवाल मंजू लोहिया सीमा टाटिया मीरा टिंबरेवाल करुणा अग्रवाल प्रीति फोगला मीना अग्रवाल सीमा पोद्दार रेनू छापड़िया सुनीता अग्रवाल प्रीति अग्रवाल जया बिजावत की अहम भूमिका रही ।

Spread the love