अलग-अलग सड़क दुर्घटना में तीन लोग हुए गंभीर रूप से घायल

360° Ek Sandesh Live

Ajay Raj
प्रतापपुर(चतरा): प्रखंड के जमुआ जाने वाली मार्ग पर गुरुवार को बाइक एवं स्कॉर्पियो के बीच हुई सीधी टक्कर में दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलते हीं प्रतापपुर के रहने वाले सत्येंद्र ड्राइवर और सुमित कुमार यादव घटना स्थल पर पहुंच कर अपनी गाड़ी से दोनों घायल व्यक्ति को प्रतापपुर स्वास्थ्य केंद्र में लाकर भर्ती कराया जहां इनका प्राथमिक इलाज किया गया।लोगों ने बताया कि प्रतापपुर प्रखंड के शिवपुर गांव के रहने वाले गोपी यादव पिता जेठान यादव तथा मिंटू भारती पिता चंदर भारती साप्ताहिक बाजार यादव नगर टंडवा से सामान की खरीदारी कर लौट रहे थे तभी विपरीत दिशा से जा रही JH 10 BU 8910 नम्बर की अनियंत्रित बोलेरो में इन्हें सामने से टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में गोपी यादव का दाहिना पैर टूट गया वहीं मिंटू भारती के पैर में भी गंभीर चोट आई है। स्कॉर्पियो का ड्राइवर इस दुर्घटना के बाद गाड़ी को छोड़कर भाग गया।खबर लिखे जाने तक उक्त स्कॉर्पियो जमुआ गांव में ही लगी हुई थी।
वही एक अन्य सड़क दुर्घटना में हारुन अंसारी पिता मरहूम हाजी अब्बास अंसारी प्रतापपुर से कारूदीह होते हुए अपना घर नीमा जाने के क्रम में मोटरसाइकिल से नियंत्रण खो कर गिर गए तथा गंभीर रूप से घायल हो गए।। परिजनों ने बताया कि इस घटना में इनका दाहिना पैर टूट गया है।।
सभी का इलाज प्रतापपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सा प्रभारी डॉक्टर संजीव कुमार के देखरेख में किया गया तथा प्राथमिक इलाज के बाज इन्हें बेहतर इलाज हेतु चतरा रेफर किया गया है।।

Spread the love