अमृत भारत स्टेशन के तहत चयनित हुआ पिस्का स्टेशन

360° Ek Sandesh Live States

सिल्ली इलू बाईपास रेल लाइन का डीपीआर तैयार, एलेप्पी एक्सप्रेस में बढ़ा रांची से सीटों का कोटा

रांची: पिस्का रेलवे स्टेशन का चयन अमृत स्टेशन योजना के तहत किया गया है। यहां 12 मीटर चौड़ा फुट ओवर ब्रिज, अच्छी छत के साथ लिफ्ट व अन्य कई अत्याधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएगी। उपरोक्त आशय की जानकारी दक्षिण पूर्व रेलवे के उप महाप्रबंधक पंकज कुमार गुप्ता ने सांसद संजय सेठ को दी। पंकज गुप्ता ने रांची और चक्रधरपुर रेल मंडल की मंडल स्तरीय बैठक में सांसदों के द्वारा उठाए गए बिंदुओं को लेकर सभी सांसदों को जवाब लिखा है। इसके आलोक में संजय सेठ द्वारा उठाए गए बिंदुओं का जवाब भी दिया गया है।सांसद को दिए जवाब में उन्होंने बताया कि रांची रेलवे स्टेशन का पुनर्विकास का कार्य काफी तेज गति से चल रहा है। मई 2025 तक इस कार्य के पूर्ण होने की पूरी संभावना है। वहीं भागलपुर पुनदाग क्षेत्र में बनने वाले अंडरपास को लेकर बताया गया है कि 2024-25 को लेकर जो कार्य योजना तैयार की जाने वाली है, उसमें रेलवे बोर्ड के समक्ष इसे स्वीकृति के लिए भेजने की तैयारी हो गई है। बहुत जल्द इसके भी सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेंगे। चुटिया में बनने वाले फ्लाई ओवर को लेकर संसद को यह बताया गया है कि यह फ्लाई ओवर केंद्र और राज्य के 50-50 के अनुपात में बनाया जाना है। राज्य सरकार के द्वारा इस मुद्दे पर एक संयुक्त बैठक जनवरी 2023 में हुई है। इसे राज्य सरकार को ही पूर्ण करना है।

Spread the love