अमन गिरोह के मयंक ने भारतमाला प्रोजेक्ट पर गोलीबारी की ली जिम्मेदारी

Crime

Eksandeshlive Desk

रांची : अमन साहू गिरोह के मयंक सिंह ने भारतमाला प्रोजेक्ट पर शनिवार दोपहर को हुई गोलीबारी की जिम्मेदारी ली है। मयंक सिंह ने सोशल मीडिया पर प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा है कि बर्बरीक प्रोजेक्ट में जो घटना हुई है, वह उसने कराया है। कंपनी को उसकी ये आखिरी चेतावनी है। कंपनी को क्या लगता है, उसको बिना मैनेज किए आप काम करके नहीं निकल पायेंगे।

मयंक सिंह ने लिखा है कि हमको इग्नोर किये। इसलिए आज आपके कान का पर्दा खोलने के लिए दिवाली मनाये हैं। अगली बार होली खेलेंगे, वो भी खून की। उल्लेखनीय है कि रामगढ़ जिले के गोला थाना क्षेत्र स्थित गोला-चारु पथ के बरियातू के समीप शनिवार दोपहर आपराधिक गैंग ने पांच राउंड फायरिंग की थी। इस दौरान अपराधियों ने भारतमाला परियोजना में काम करने वाले कर्मियों को भी काम बंद करने की चेतावनी दी थी।