अंचल अमीन रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

Crime

Eksandeshlive Desk

लातेहार : जिले के गारू अंचल में पदस्थापित अंचल अमीन मुनिदेव सिंह को शुक्रवार को भ्रष्टाचार निराेधक दस्ता (एसीबी) पलामू की टीम ने सात हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। आरोपी अंचल अमीन जमीन को ऑनलाइन करने के नाम पर रिश्वत ले रहा था। आवश्यक कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद आरोपी अंचल अमीन को गिरफ्तार कर पलामू ले जाया गया।

मिली जानकारी के अनुसार गारू प्रखंड निवासी विशाल कुमार ने अंचल कार्यालय में अपने जमीन को ऑनलाइन करने का आवेदन दिया था, परंतु इसके बदले में अंचल अमीन की ओर से रिश्वत की मांग की जा रही थी। परेशान होकर सूचक विशाल कुमार ने इसकी शिकायत एसीबी के पुलिस अधीक्षक से की। जानकारी होने के बाद अपराध नियंत्रण ब्यूरो की टीम ने अपने स्तर से पूरे मामले की छानबीन की। जांच में इस बात की पुष्टि हो गई कि अंचल अमीन की ओर से रिश्वत की मांग की जा रही है। इसके बाद सूचक को पैसे देकर अंचल अमीन के पास भेजा गया। जैसे ही आरोपी अंचल अमीन ने रिश्वत के पैसे लिए वैसे ही एसीबी की टीम ने उसे पकड़ लिया।

Spread the love